• Chhattisgarh
  • अब काशी – मथुरा की तैयारी है ❗ – राजेंद्र शर्मा

अब काशी – मथुरा की तैयारी है ❗ – राजेंद्र शर्मा

3 years ago
175

काशी में अयोध्या प्रकरण के बाकायदा दुहराए जाने की तैयारियां शुरू हो गयी लगती हैं। शहर की एक अदालत के आदेश पर, भारतीय पुरातत्व सर्वे ने सोमवार, 24 जुलाई की सुबह, ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी। अदालत का आदेश, पूरी मस्जिद के सर्वेक्षण का है, जिससे इसका पता लगाया जा सके कि क्या उसके नीचे कोई मंदिर दबा/छुपा हुआ है। इस सर्वेक्षण से सिर्फ मस्जिद के वजूखाना को बाहर रखा गया है, जिस पर एक स्वतंत्र किंतु इस सिलसिले से जुड़े हुए एक अन्य मामले में, स्थानीय अदालत के आदेश पर इससे पहले कराए गए वीडियो सर्वे के जरिए, वजूखाना को ”शिवलिंग” बताकर, विवादित कर दिया गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे सील करने के आदेश दे दिए थे।

बेशक, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने मस्जिद पक्ष की अपील पर, फौरन हस्तक्षेप करते हुए, भारतीय पुरातत्व सर्वे के सर्वेक्षण के शुरू होने के चंद घंटों में ही, दो दिन तक उस पर रोक के आदेश दे दिए, ताकि मस्जिद पक्ष इस सर्वे के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील कर सके। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने, इलाहाबाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार से उक्त स्थगनादेश की अवधि पूरी होने से पहले, अपील सुनवाई के लिए रजिस्टर कराने का आदेश देकर, यह सुनिश्चित किया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के संज्ञान में लेने तक, आईएसआई के सर्वे की कार्रवाई रुकी रहे। इस तरह कम-से-कम फौरी तौर पर तो, मस्जिद के अंदर सर्वे का काम शुरू होने के साथ ही रुकवा दिया गया है।

बहरहाल, इस फौरी राहत से लगता नहीं है कि बहुत राहत ली जा सकती है। 2021 से ज्ञानवापी मस्जिद के विरुद्घ प्रकरण को और उधर मथुरा में ईदगाह मस्जिद के विरुद्घ प्रकरण को भी, एक धीमी, किंतु निश्चित दिशा में आगे बढ़ती कानूनी लड़ाई के जरिए, जिस तरह न सिर्फ लगातार जिंदा रखा जा रहा है, बल्कि लगातार आगे भी बढ़ाया जा रहा है, वह अनिष्टकर रूप से बाबरी मस्जिद से जुड़े घटनाक्रम के ही दुहराए जाने की आशंकाएं पैदा करता है। पहले, काशी के विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद की एक दीवार पर बाहर की ओर, शृंगार गौरी की मूर्ति/ मंदिर का दावा किया गया और साल में एक दिन उसकी पूजा शुरू हो गयी। बाद में उसे बढ़ाने की कोशिश की गयी, बहरहाल प्रशासन ने एक दिन तक पूजा को सीमित कर दिया। उसके बाद, उत्तर प्रदेश के विधानसभाई चुनाव से पहले, 2021 में मस्जिद परिसर में शृंगार गौरी की दैनिक पूजा के अधिकार की मांग को लेकर, पांच महिलाओं ने एक निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया। कहने की जरूरत नहीं है कि इस खेल को, हिंदुत्ववादी सांप्रदायिकता की ताकतें बढ़-चढ़कर समर्थन दे रही थीं। इसी के सिलसिले में आगे चलकर, मस्जिद परिसर में वीडियो सर्वे के विवाद को आगे बढ़ाने वाला आदेश आया।

एकाधिक प्रकरणों के जरिए बढ़ाते हुए इस सिलसिले को, मौजूदा मुकाम पर पहुंचाया गया है, जहां जिला अदालत ने यह पता लगाने के लिए कि क्या, मस्जिद किसी मंदिर पर बनाई गयी थी, आईएसआई के सर्वे के आदेश दिए हैं। यह सिर्फ अदालती आदेश का ही मामला नहीं है, बल्कि बड़ी चतुराई से यह सुनिश्चित किए जाने का भी मामला है कि जिला अदालत के आदेश को, दूसरा पक्ष चुनौती ही नहीं दे सके। जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने स्थगनादेश में दर्ज भी किया है, शुक्रवार 21 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे उक्त फैसला दिया गया था और सोमवार को सुबह ही एएसआई ने एक बड़ी-सी टीम भेजकर सर्वे का काम शुरू भी करा दिया। इसी को देखते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने यह जरूरी समझा है कि याचिका दायर करने के लिए दूसरे पक्ष को समुचित समय मिलना चाहिए और उसने दो दिन के लिए उक्त सर्वे के काम पर रोक लगा दी है। कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय पुरातत्व सर्वे की इस मामले में ऐसी तत्परता, वर्तमान शासन की इच्छा और झुकाव को ही प्रदर्शित करती है।

और ऐसी ही इच्छा तथा झुकाव को प्रदर्शित करता है, केंद्र सरकार के सोलिसिटर जनरल, तुषार मेहता का कथित ”वैज्ञानिक सर्वे” के जारी रखे जाने के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में दलीलें देना और अदालत को यह समझाने की कोशिश करना कि उसे हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फिलहाल, फोटोग्राफी, मैपिंग, रेडियोग्राफी आदि के जरिए ही सर्वे हो रहा है; किसी भी खुदाई की आशंकाएं फिलहाल निराधार हैं और ”एक ईंट तक नहीं हटाई” गई है। इस तरह, वर्तमान शासन का पक्ष स्पष्ट है, जो मस्जिद में ”गड़े मंदिर उखड़वाने” के पक्ष में है! दुर्भाग्य से इस मामले में उसके साथ, निचली ही नहीं, उच्चतर न्यायपालिका भी कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आती है। याद रहे कि इसी साल इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ही अपने एक निर्णय के जरिए, मस्जिद के अंदर दबे हिंदू देवी-देवताओं की पूजा की इजाजत दिए जाने पर, अदालत द्वारा विचार किए जाने की वैधता को मस्जिद पक्ष की चुनौती को खारिज कर दिया था और इस तरह वर्तमान सर्वे का रास्ता खोला था। अब जिला अदालत, सर्वे के जरिए इसका पता लगाना चाहती है कि क्या मस्जिद में मंदिर छुपा/ दबा हुआ है, जिससे मस्जिद के अंदर पूजा की इजाजत देने पर निर्णय ले सके! यह मस्जिद की जगह मंदिर खड़ा करने के खेल के सिवा और कुछ नहीं है।

बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बाद, जब 1993 का धार्मिक स्थल कानून बनाया गया था, जो बाबरी-मस्जिद परिसर को अपवाद स्वरूप बाहर छोड़ते हुए, देश भर में दूसरे सभी धार्मिक स्थलों की 15 अगस्त 1947 की स्थिति को बनाए रखने का आदेश देता है और अन्य सभी धार्मिक स्थलों के मामले में, उनके स्वरूप को चुनौती देने वाले, सभी पहले से चले आते दावों व वादों को निरस्त करता है और आगे ऐसे दावों/ वादों पर रोक लगाता है; तभी इस कानून के लक्ष्य से सहमत होते हुए भी, अनेक टिप्पणीकारों ने इसकी आशंकाएं जतायी थीं कि बाबरी मस्जिद प्रकरण जैसे अन्य सत्यानाशी विवाद आगे खड़े किए जाने से रोकने में, यह कानून शायद ही कायमाब होगा। इन आशंकाओं की मुख्य वजह यह थी कि बाबरी मस्जिद पर खड़े किए गए दावे को अपवाद के रूप में स्वीकार करने के जरिए यह कानून, प्रकटत: ऐसे अन्य संभावित विवादों पर ढक्कन लगाने की कोशिश करते हुए भी, भविष्य में ऐसे नये विवादों को परोक्ष रूप से वैधता देने के जरिए, आगे ऐसे विवादों के विभिन्न उपायों के उठाए जाने के लिए गुंजाइश भी बनाता था।

कहने की जरूरत नहीं है कि ये आशंकाएं सबसे बढ़कर इसलिए थीं कि बाबरी मस्जिद के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहीं हिंदुत्ववादी सांप्रदायिकता की ताकतें, जिनमें 1988 से भाजपा भी बाकायदा शामिल हो चुकी थी, आम तौर पर बीसियों हजार मस्जिदों पर कथित हिंदू दावों का प्रचार करने के अलावा, व्यवहारत: करीब-करीब सभी बड़ी या चर्चित मस्जिदों पर तथा सबसे बढ़कर, अयोध्या के बाबरी मस्जिद विवाद की ही तरह, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा की ईदगाह मस्जिद पर, पहले ही दावे करती आ रही थीं। लेकिन, ये आशंकाएं इसलिए भी थीं कि बाबरी मस्जिद प्रकरण के जरिए, संघ-भाजपा जैसी ताकतें इसकी मिसाल भी कायम करती नजर आ रही थीं कि भारतीय संविधान के दो-टूक तरीके से धर्मनिरपेक्षता पर आधारित होने के बावजूद, धार्मिक स्थल विवादों के जरिए ये ताकतें बहुसंख्यकों के राजनीतिक धु्रवीकरण के सहारे, शासन पर अपना नियंत्रण या दबाव और बढ़ा सकती हैं।

बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बाद, तीन दशक से कुछ कम के दौरान जो कुछ हुआ है, उसने उक्त आशंकाओं का सच ही साबित किया है। इसमें शीर्ष पर है, बाबरी मस्जिद प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का अंतिम निर्णय, जिसके जरिए बाबरी मस्जिद के ध्वंस को गैर-कानूनी कृत्य मानने के बावजूद, पूरा विवादित क्षेत्र इस अवैध कृत्य को अंजाम देने वाले पक्ष को ही, कथित राम जन्मस्थान मंदिर के निर्माण के लिए दे दिया गया है। जाहिर है कि धर्मनिरपेक्ष संविधान के रहते हुए भी, धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के इस तरह खुले आम विफल किए जाने के इस विध्वंसक यज्ञ में, संसद के प्रति जवाबदेह शासन से लेकर न्यायपालिका तक, लगभग सभी प्रमुख संस्थाओं ने अपनी-अपनी आहुति दी है। इस सब को देखते हुए, खास इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ही कानून बनाए जाने के बावजूद, इस कानून के बनने के समय से ही, बाबरी मस्जिद ध्वंसलीला बार-बार दुहराए जाने की आशंकाएं जताई जा रही थीं और अब, अयोध्या में ‘भव्य राम मंदिर’ का उद्घाटन होने से पहले ही, उक्त आशंकाएं सच होती नजर भी आने लगी हैं।

इसे विडंबनापूर्ण ही कहा जाएगा कि 1993 के धार्मिक स्थल अनुरक्षण कानून के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद, अगर हम इस कानून को व्यावहारिक मानों में बेमानी बनाए जाते देख रहे हैं, तो इसमें हिंदुत्ववादी सांप्रदायिकता की ताकतों तथा उनकी सरपरस्त सरकार के साथ ही, शीर्ष अदालत का भी हाथ है। उत्तर प्रदेश के विधानसभाई चुनाव की पूर्व-संध्या में जब काशी तथा मथुरा में मस्जिद-मंदिर विवाद के लिए, कानूनी लड़ाई के जरिए वातावरण बनाने की शुरूआत हुई थी, तभी से सभी सदाशयी ताकतों द्वारा उच्चतर न्यायपालिका से इसकी मांग की जा रही थी कि उसे साफ कर देना चाहिए कि 1993 के कानून के बाद, अब ऐसे दावों की सुनवाई नहीं हो सकती है। उच्चतर न्यायपालिका के ऐसा न करने से संकेत लेकर, निचली अदालतों पर इन दावों को आगे बढ़ाने का दबाव बनाया गया और इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, शीर्ष अदालत में उक्त कानून को ही चुनौती देने वाली याचिकाएं भी आ गईं।

दूसरी ओर, काशी-मस्जिद विवाद के ही सिलसिले में, जिला अदालत के सर्वे के आदेश आदि के सिलसिले में, 1993 के कानून के ही आधार पर ऐसी अदालती सुनवाइयों को सुप्रीम कोर्ट में जब चुनौती दी गयी, मुख्य-न्यायाधीश चंद्रचूड़ की ही अध्यक्षता वाली पीठ ने अतिरिक्त विद्वत्ता की झोंक में, धार्मिक स्थलों के पुराने (वास्तविक) स्वरूप के अध्ययन के नाम पर, 1993 के कानून को धता बताने की मुहिम के लिए ही खिड़की खोल दी। इसी सब की मदद से और 2024 को लेकर, संघ-भाजपा की बढ़ती आशंकाओं के तकाजों से ही, अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा की तैयारी की जा रही है। इस सत्यानाशी सिलसिले को रोकने के लिए भी, 2024 में मोदी राज का हराया जाना जरूरी है।

•राजेंद्र शर्मा
[ लेखक ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन