- Home
- Chhattisgarh
- कौन है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त की गई ऑब्जर्वर मीनाक्षी नटराजन
कौन है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त की गई ऑब्जर्वर मीनाक्षी नटराजन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुने गई ऑब्जर्वर मीनाक्षी नटराजन मध्यप्रदेश के मंदसौर से कांग्रेस की सांसद रही हैं। मीनाक्षी को पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने मैदान में उतारा था। लेकिन वह सुधीर गुप्ता से हार गई थीं। 2009 में जीत दर्ज की थीं। 2014 और 2019 में उन्हें टिकट मिला। लेकिन हार गईं। मीनाक्षी को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है।
मीनाक्षी नटराजन इस समय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे मंदसौर मध्यप्रदेश के संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रही हैं। नटराजन टीम राहुल गांधी का हिस्सा भी रहीं है और उन्हें गांधी परिवार का करीब माना जाता है। उन्होंने NSUI में शामिल होकर छात्र राजनीति से शुरूआत की। वे साल 1999 से 2002 तक NSUI की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं।
साल 2002 से 2005 तक मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। राहुल गांधी ने उन्हें AICC के सचिव के रूप में साल 2008 में चुना। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में मंदसौर क्षेत्र से सांसद चुनी गईं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)