- Home
- Chhattisgarh
- राजनांदगांव : युनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप के संचालक और युवा साहित्यकार युनुस अजनबी की अगुवाई की में जिले के साहित्यकारों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरुकता अभियान चलाया : पोस्टर अभियान के माध्यम से वृक्षों को बचाने के नारे लिखकर प्रचार किया गया
राजनांदगांव : युनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप के संचालक और युवा साहित्यकार युनुस अजनबी की अगुवाई की में जिले के साहित्यकारों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरुकता अभियान चलाया : पोस्टर अभियान के माध्यम से वृक्षों को बचाने के नारे लिखकर प्रचार किया गया

राजनांदगांव [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : युनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप के संचालक और युवा साहित्यकार युनुस अजनबी की अगुवाई में जिले के साहित्यकारों ने मोहला क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले नुक़सान के प्रति सचेत करने हेतु पोस्टर अभियान चलाया. मोहला में वनांचल साहित्य समिति द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम के सिलसिले में सफर के दौरान रोड किनारे स्थित वृक्षों में नारे लिखा हुआ पोस्टर लगाए ताकि उसे पढ़ कर लोगों में जागरूकता फैले और पर्यावरण को नष्ट होने से बचा सकें. इस अभियान में युनुस अजनबी, वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर सिंह साहू, वीरेंद्र कुमार तिवारी वीरू, महेन्द्र कुमार बघेल मधु,लखन लाल साहू लहर, ओमप्रकाश साहू अंकुर, डा. इकबाल खान मोहला, जितेन्द्र पटेल, शंकरशररण खोबरागड़े , राज कुमार चौधरी रौना,हरिशंकर झारराय, रोशन लाल साहू, आनंद सार्वा, बलराम सिन्हा रब ने भागीदारी निभाई. लोगों से मिल कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाया.ज्ञात हो कि युनुस ब्लड ग्रुप के संचालक युनुस अजनबी विभिन्न रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं. लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित कर और स्वयं 30 से अधिक बार रक्तदान कर मानवता की सेवा कर रहे हैं. मरीजों को फल वितरण, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टर अभियान,कवि गोष्ठी,कवि सम्मेलन के माध्यम से जनजागरण का भागीरथ प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में साहित्यकारों के साथ उनका अभिनव प्रयास रहा जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है. इस अभियान में वनांचल साहित्य समिति मोहला, साकेत साहित्य परिषद सुरगी, शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगांव,पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा छुरिया से जुड़े साहित्यकारों की महती भूमिका रही.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)