- Home
- Chhattisgarh
- इंडिया के गठन से भाजपा घबराई….लेकिन सत्य की जीत हुई- सीएम भूपेश बघेल
इंडिया के गठन से भाजपा घबराई….लेकिन सत्य की जीत हुई- सीएम भूपेश बघेल
3 years ago
172
0
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सोमवार को भिलाई के सेक्टर 7 तालाब के शिवधाम में आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी के लोकसभा में फिर से वापसी करने पर सीएम भूपेश ने कहा कि इंडिया के बनने से भाजपा घबराई हुई है. वहीं राहुल गांधी जी द्वारा हर बार लोकसभा में उठाए जा रहे प्रश्नों से भारतीय जनता पार्टी परेशान थी. इसलिए उन्होंने हर संभव राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश की. उनकी सदस्यता रद्द करवा दी गई. लेकिन सत्य की जीत हुई. अब फिर से लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव में भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करेंगे.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)