- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में इस सत्र से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिंस्ट्रेशन [एमबीए] भी : प्रवेश परीक्षा 10 सितम्बर को
भिलाई : पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में इस सत्र से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिंस्ट्रेशन [एमबीए] भी : प्रवेश परीक्षा 10 सितम्बर को

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : पं.सुंदरलाल शर्मा [मुक्त] विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर द्वारा सेमेस्टर पैटर्न पर आधारित द्विवर्षीय मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिसट्रेषन (एमबीए) वर्तमान सत्र् से आरंभ किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में 50% न्यूनतम अंक अर्जित कर चुके स्नातक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश ले सकते है। कैट, जैट, मेट जैसी मान्यता प्राप्त पूर्व एमबीए प्रवेश परीक्षाओं की पात्रता अवधि व स्कोर के अधीन प्रवेश हेतू प्रवेशार्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट रहेगी। चार सेमेस्टर के इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी, जो 10 सितंबर 2023 को होनी है। इस प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त तक किए जा सकेंगे। मॉडल उत्तर 11 सितंबर को जारी होगा। दावा आपत्ति 13 सितंबर तक की जा सकेगी । 15 सितंबर को परिणाम की घोषणा होगी। श्रेणीवार प्राविण्यता सूची 18 सितंबर को जारी की जावेगी । चयनित अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा। प्रवेश व पाठ्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन अभ्यर्थी कर सकते हैं।
ये जानकारी विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. [प्रो.] डीएन शर्मा ने दी.
🟪🟪🟪
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)