- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : क्या बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डे को प्रदेश कांग्रेस फिर टिकट देकर आजमाना चाहेगी ?
छत्तीसगढ़ : क्या बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डे को प्रदेश कांग्रेस फिर टिकट देकर आजमाना चाहेगी ?
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आसन्न 2023 के चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन रायपुर में संपन्न होते ही राजनीतिक फिंजा का रंग गहराता जायेगा और छत्तीसगढ़ के राजनीतिक केन्द्र बिन्दू कहे जाने वाले न्यायधानी बिलासपुर की राजनीतिक गौटी में शह मात का खेल अब शुरू हो चुका हैं – सदन में 90 प्रतिशत उपस्थिति वाले विधायकों की टिकट पक्की मानी जा रही हैं। जनप्रतिनिधि होने का दायित्व इन विधायकों ने बखूबी निभाया हैं, बिलासपुर के लोकप्रिय ब्राहम्ण चेहरा विधायक शैलेष पाण्डे की उपस्थिति 97 प्रतिशत के आसपास हैं ऐसे में उनकी टिकट पक्की मानी जा रही हैं, वैसे नये दावेदार दाना-पानी लेकर एवरेस्ट फतह की नाकाम कोशिश जरूर करेंगे लेकिन विश्वसनीय सूत्र और आला पदाधिकारियों की माने तो बिलासपुर का उम्मीदवार (कांग्रेस) नहीं बदला जायेगा, कारण और वजह साफ करते हुए संकेताक्षर में बताया गया कि जनता के बीच न्यायधानी बिलासपुर में और कोई लुभावना, पसंदीदा, सरल व्यवहार का चेहरा उपलब्ध नहीं। जिसकी हकीकत सभी कद्दावर कांग्रेसी नेताओं को और कार्यकर्ताओं को हैं।
बिलासपुर वर्तमान विधायक की छवि अपनों को छोड़ दे तो जनता खासकर गरीब, गुरूआ, शिक्षित वर्ग, अधिकारियों कर्मचारियांे में लोकप्रिय हैं और जनता के बीच पैठ कायम है, ऐसे में कांग्रेस उच्चपदाधिकारी कोई नया जोखिम लेकर अपनी गिनती कम करना नहीं चाहेगी। ऐसी खबरें छनकर आ रही हैं।
[ •राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी, छत्तीसगढ़ आसपास ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)