- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : पंजाब के पटियाला में आयोजित अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ से परसराम साहू गुरुजी को विशेष रूप से आमंत्रित : अशोक बजाज और श्याम वर्मा भी आमंत्रित किए गए
छत्तीसगढ़ : पंजाब के पटियाला में आयोजित अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ से परसराम साहू गुरुजी को विशेष रूप से आमंत्रित : अशोक बजाज और श्याम वर्मा भी आमंत्रित किए गए

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : रेडियो श्रोता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन का आयोजन इस बार पटियाला पंजाब में 20अगस्त को किया गया है। सन्निहित रेडियो लिस्नर्स क्लब द्वारा पटियाला में आयोजित सम्मेलन में देश भर के लगभग 350रेडियो श्रोता जुटेंगे। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया, इसके अलावा आकाशवाणी रायपुर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रसारक श्याम वर्मा एवं संघ के अध्यक्ष आयोजन के सूत्रधार परसराम साहू गुरुजी को को भी सम्मानिय अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रेडियो श्रोताओं ने ही सन् 2009 से 20अगस्त को रेडियो श्रोता दिवस मनाने की परम्परा की शुरुआत की थी।
सम्मेलन में भाग लेने छत्तीसगढ़ से डोमन ठाकुर, रविलाल सूर्यवंशी, चंद्रपाल सिंह, बलराम बया और मधुसूदन नेवेंद्र ‘ पटियाला ‘ रवाना हो गए आयोजन के सूत्रधार परसराम साहू गुरुजी के नेतृत्व में.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)