- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन : मुख्यमंत्री ने कुम्हारी में किया 55 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का लोकार्षण एवं भूमिपूजन…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन : मुख्यमंत्री ने कुम्हारी में किया 55 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का लोकार्षण एवं भूमिपूजन…

कुम्हारी जिला – दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास : ब्यूरो प्रमुख सुरेश वाहने] :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कुम्हारी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। उनके 63 वें जन्मदिन पर उन्होंने कुम्हारीवासियों को 55 करोड़ 33 लाख 56 हजार के विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 7 करोड़ 95 लाख 43 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 47 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 4 करोड़ 73 लाख 93 हजार रुपए एवं कृषि उपज मंडी समिति अंतर्गत 3 निर्माण कार्यों हेतु 3 करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इसी प्रकार भूमिपूजन अंर्तगत उन्होंने विकासखंड पाटन की भिलाई डिस्ट्रीब्यूट्री एवं इसके 5 नग माइनर नहरों के जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग कार्य हेतु 13 करोड़ 61 लाख 36 हजार, कुम्हारी बड़ा तालाब (वार्ड क्रमांक 13) से कुम्हारी शमशान घाट तक 1.5 किमी क्षेत्र में मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु 3 करोड़ 49 लाख 15 हजार रुपए, नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 4 करोड़ 1 लाख 85 हजार रुपए एवं कृषि उपज मंडी समिति, दुर्ग के अंतर्गत 16 निर्माण कार्यों हेतु 26 करोड़ 25 लाख 77 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
जन्मदिवस पर मंच में व्यापारियों ने लड्डुओं और कार्यकर्ताओं ने धान से मुख्यमंत्री को तौलकर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती को प्रणाम करते हुए सभी नागरिकों को जन्मदिवस की आशीष देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र में राजनीतिक जागरूकता शुरू से रही है। पाटन क्षेत्र के सियान लोगों के आशीर्वाद से आज प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। विगत पौने पांच साल में 1 लाख 70 करोड़ की राशि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में डाले गए हैं। सरकार कोरोना काल के विषम परिस्थिति में भी लोगों के साथ खड़ी थी, हम सेवाभाव से आगे बढ़े हैं। हर व्यक्ति हर परिवार को ध्यान में रख कर योजना बनाई गईं हैं। इन योजनाओं के सुचारू संचालन से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। आज कृषि में पैदावार बढ़ने के से यह लाभ का व्यवसाय बन गया है। उन्होंने अपने भाषण में ईडी के छापों पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे तो ऐसा लगता है कि अब सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के यहाँ भी कब छपे पड़़ जाए कहा नहीं जा सकता। हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, ईडी और आईटी से होगी। उन्होंने मंच से हुंँकार भरते हुए कहा कि इन सबसे हम डरने वाले नहीं हैं हम तो हमेशा जनता के हित में जनता के लिए कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जो काम मुख्यमंत्री के रूप श्री भूपेश बघेल जी ने किया है वैसा कार्य कोई दूसरा नहीं कर सकता। उनके कार्याे के आधार पर यहाँ के लोगो ने भूपेश है तो भरोसा है का नारा दिया है। मंत्री श्री साहू ने नरवा, गरूवा, घुरूवा बारी योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौबे ने भी मुख्यमंत्री के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें अब तक का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताकर जन्मदिन की बधाई दी। आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने जी जान लगा दिया था। प्रातः स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें लेखराम साहू ने अपने कांग्रेसी साथियों के साथ रक्तदान किया। आज पाटन विधान सभा क्षेत्र से करीब 3 हजार लोगों ने मंच से कांग्रेस प्रवेश किया।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद कुम्हारी, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत , थनेश पटेल, स्वप्निल उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल, एकडरमेन पवन अग्रवाल, ओम नारायण वर्मा, राकेश कुर्रे, बबलू शुक्ला, रोहित कुर्रे, दुर्गा देवांगन सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।


🟪🟪🟪
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)