- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग : ‘ लबारी दिवस ‘ के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिवस, जिला युवा मौर्चा ने मनाया…
दुर्ग : ‘ लबारी दिवस ‘ के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिवस, जिला युवा मौर्चा ने मनाया…

दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिला द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस को लबरी दिवस के रूप में मनाते हुए मुख्यमंत्री के लिए भेंट स्वरूप बेशर्म के फूल का गुलदस्ता कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया.

आज 23 अगस्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीत यादव के नेतृत्व में लबारी दिवस के रूप मे मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं जिले के पदाधिकारीगण भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दुर्ग से जिला कलेक्टर तक सर में काली पट्टी बांध के मौन जुलूस निकाला एवं कलेक्टर परिषद में जाकर मुख्यमंत्री के लिए बेशर्म फूल का गुलदस्ता कलेक्टर के माध्यम से भेंट स्वरूप भेंट किया गुलदस्ता लेने प्रशासन की तरफ से गोकुल रावटे जी उपस्थित रहे जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री लगातार युवाओं के साथ चल कर रहे हैं जिसके फल स्वरुप आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उन्हें बेशर्म से फूल का गुलदस्ता भेंट करने कलेक्टर परिसर पहुंचा है भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ में 4:30 साल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार है उन्होंने लगातार हर मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की जनता को अपने झूठ और लबरी से ठगा है उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में दिए सारे वादों को भुला दिया जनता के साथ उन्होंने केवल लबारी बाजी की है नरवा गरवा घुरवा बाड़ी दारू भट्टी व्यापम घोटाला कोयला घोटाला इन्हीं की सरकार में हुआ है युवाओं को इन्होंने ₹2500 बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया युवा मोर्चा उनको इस लबरी के लिए बेशर्म के फूल से बना गुलदस्ता भेंट कर रही है आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर जी, जिला भाजपा मंत्री आशीष निंजा जी, मंडल अध्यक्ष मदन बढई जी, सुनील साहू, मंडल महामंत्री श्याम शर्मा, नरेश शर्मा जी, बंटी चौहान जी, हेमचंद यादव, मनोज शर्मा, केवल देवांगन, जितेंद्र साहू, सानिध्य चन्द्राकर, गोपू पटेल, राजा बैरागी, हर्ष चन्देल, राहुल भट्ट, नितेश जैन, प्रशांत अग्रवाल, बाल कृष्णा यादव, हेमंत गोयल, मनीष पुनाचा, हार्दिक भोई, पिंटू चोपड़ा, रितेश जैन, रोहन मोटवानी, अभिजीत शर्मा, उमंग ताम्रकार, शुभम साहू, नवीन साहू, दिलीप भूपेंद्र साहू, मयंक शर्मा, विशाल शर्मा, हिमांशु सिंह, अतुल पहाड़े, नवीन साहू, राहुल राजपूत, बंटी राजपूत, डोमेन्द्र साहू, गौतम साहू, अविनाश राजपूत, राजेश्वर शर्मा, संदीप चन्द्राकर, यश वर्मा, सिद्धान्त ताम्रकार, अर्चित कसेर, निरंजन दुबे, भुपेश मोटघरे चमन यदुवंशी. नीरज धर्मकार. धनंजय सिंह. युवराज शर्मा. शंकर अधिकारी राहुल सोनकर. ज्वाला मरकाम उपस्थित हुए.

🟪🟪🟪
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)