- Home
- Chhattisgarh
- इस दिन आएगी कांग्रेस के 35 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट!, चयन के लिए 5 सदस्यीय नया समिति गठित
इस दिन आएगी कांग्रेस के 35 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट!, चयन के लिए 5 सदस्यीय नया समिति गठित
3 years ago
629
0

छत्तीसगढ़ पीसीसी की चुनाव चयन समिति की बैठक में एक नई समिति गठित की गई है। इस समिति में कुल 5 सदस्य है जिनमें प्रदेश संगठन प्रभारी कुमारी सैलजा, पीसीसी चीफ़ दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव शामिल हैं।
चार सितंबर को राजीव भवन में पाँच सदस्यीय चयन समिति की बैठक होगी। यह समिति संभागवार आए हुए नामों को लेकर समीक्षा करेगी। क़रीब पैंतीस प्रत्याशियों के नाम 9 सितंबर को घोषित कर दिए जाएँगे।
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जो कि पहले 6 सितंबर को होनी थी, अब 8 सितंबर को होगी। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जो कि 7 सितंबर को आनी थी अब 9 सितंबर को आएगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)