• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया ‘ आरोप पत्र ‘ : शराब में 2160 करोड़ रु. घोटाला तो सिर्फ ‘ टिप ‘ है, असली घोटाला तो हज़ारों करोड़ का है – अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया ‘ आरोप पत्र ‘ : शराब में 2160 करोड़ रु. घोटाला तो सिर्फ ‘ टिप ‘ है, असली घोटाला तो हज़ारों करोड़ का है – अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

3 years ago
284

छत्तीसगढ़ [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सानिध्य में शनिवार को आरोप पत्र जारी किया। इस अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार की सीरीज चलाने का आरोप लगाते हुए श्री शाह ने खुली चेतावनी दी है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार अभी पूरा सामने नहीं आया है, वह तो जब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आएगी और भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाएगी, तब भ्रष्टाचार का पूरा आँकड़ा और सच सामने आएगा। श्री शाह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 9 वर्षों ‘सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण’ के कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार को छोटी आबादी की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार बताते हुए जमकर निशाना साधा। राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, यह चुनाव छत्तीसगढ़ की सुनहरे भविष्य को आधारशिला रखने वाला चुनाव है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने मिशन आदित्य की लॉन्चिंग की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पाँच सालों से वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और घपलों-घोटालों की सरकार चल रही है। भाजपा ने उस सरकार के खिलाफ जनजागृति लाने के लिए भाजपा ने एक आरोप पत्र तैयार किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए श्री शाह ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी ने जिन सपनों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था, उन सपनों को साकार करने का वह कार्यकाल था। प्रदेश के पहले चुनाव के बाद डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में छत्तीसगढ़ ने 15 साल तक विकास की अविरल यात्रा की। श्री शाह ने कहा कि सन 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चथ्तीसगढ़ को विकसित करने के अनेक प्रयास हुए। लेकिन 2018 में छत्तीसगढ़ में बनी कांग्रेस की सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का साथ देने के बजाय छत्तीसगढ़ में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार और घपलों-घोटालों की सरकार बनाई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के विकास पर सवालिया निशान लग गया है। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी और डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की ऊँचाई पर ले जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने घपले-घोटाले करके और छत्तीसगढ़ को एक परिवार का एटीएम बनाकर विकास के मार्ग से भटका दिया है। अब छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि हजारों करोड़ रुपए का घोटाले करने वाली भूपेश बघेल की सरकार चाहिए या विकास का रास्ता तय करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के नाम पर धर्मांतरण कराने वाली सरकार चाहिए या फिर आदिवासियों की संस्कृति को एक बार फिर से सुरक्षित व संवर्धित करने वाली सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जो योजनाएँ शुरू की हैं, उन्हें धरातल पर साकार करने वाली भाजपा की सरकार चाहिए या पिछड़ा वर्ग के कल्याण की योजनाओं में हजारों-करोड़ों रुपए का घपला करने वाली कांग्रेस की सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को तय करना है कि युवाओं से रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के झूठे वादे करके कौशल विकास के नाम पर दुबई में जुँए की ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर महादेव एप को संरक्षण देने वाली भ्रषटाचार करने वाली सरकार चाहिए या युवाओं के सुविचारित विकास करने वाली सरकार चाहिए? युवाओं को रोजगार चाहिए या जुँए की लत? भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद और दिल्ली दरबार के दरबारी छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकते।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को श्रद्धेय अटलजी ने बनाया, भाजपा ने 15 वर्षों के अपने शासनकाल में सँवारा और अब छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार व कुसासन से भाजपा ही मुक्ति दिलाएगी। श्री शाह ने छत्तीसगढ़ में भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की पहली बार सरकार बनी, तब सबसे बड़ा प्रश्न यह था कि राशन घोटालों पर लगाम कैसे लगे? डॉ. रमन सिंह ने घर-घर राशन पहुँचाने की पद्धति को साकार किया। जबकि भूपेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार द्वारा भेजे जाने वाले मुफ्त अनाज तक को छीनकर बेचने का काम किया। श्री शाह ने राष्ट्रीय जाँच एजेंसियों के काम पर की जा रही टिप्पणियों पर कहा कि अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो एजेंसी अपना काम जरूर करेगी। मनरेगा के कार्यदिवस 50 दिन बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पहली सरकार थी। मातृत्व अवकाश देने वाली, पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने वाली, नगरीय निकायों में आरक्षण देने वाली भाजपा की सरकार ही थी। शाह ने मुख्यमंत्री बघेल को याद दिलाया कि छात्रों को नि:शुल्क लैपटॉप और टेबलेट भाजपा सरकार दे रही थी, उसमें भी कांग्रेस की सरकार ने घोटाला किया। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी पूरे देश के प्रति एक सामान भाव रखते है। कांग्रेसनीत यूपीए की केंद्र सरकार के 10 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को सिर्फ 77,800 करोड़ रुपए मिले, जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में 3,02,429 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को दिए।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री बघेल को चुनौती दी कि वे यूपीए के 10 और भाजपानीत एनडीए के 9 वर्षों के कामों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखें। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 वर्ष के काम के मुकाबले भूपेश सरकार ने एक तिहाई का एक तिहाई भी काम भी किया हो तो बताएँ। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं और जनप्रतिनिधियों को लूट मचाने की खुली छूट दे रखी है। भूपेश बघेल ने कलेक्टर को भ्रष्टाचार के पैसे कलेक्ट करने वाला बनाकर रख दिया है। कांग्रेस के किए गए वादों की चर्चा करते हुए श्री शाह ने कहा कि किसी भी वादे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने काम नहीं किया। चरणपादुका वितरण बंद करने और 20 लाख प्रधानमंत्री आवास रोकने के लिए भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि शराब घोटाला सिर्फ 2160 करोड़ का नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपए का है। यह 2160 करोड़ रुपए तो इस घोटाले की टिप है। पूर्ण शराबबंदी के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने क्या किया? डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा सरकार तो राज्य में चरणबद्ध शराबबंदी कर रही थी पर भूपेश सरकार ने तो पूरी उल्टी गंगा ही बहा दी। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ दी हैं। अब प्रदेश सरकार अपने झूठे दावों को लेकर चाहे जितना प्रचार कर ले, परंतु प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के चरित्र को समझ गई है।

•यह आरोप पत्र कांग्रेस सरकार के कारनामों, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, अत्याचार का लेखा – जोखा और सच्चाई है – अरुण साव, अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का यह आरोप पत्र महज प्रदेश की भूपेश सरकार पर आरोप ही नहीं हैं अपितु प्रदेश की कांग्रेस सरकार के शासनकाल के कारनामों, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, अत्याचार का लेखा-जेखा और सच्चाई है, जिसे लेकर हम अब जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के शासनकाल के कुकर्म और कलंक को आरोप पत्र के रूप में जनता के बीच रख रहे हैं। श्री साव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का हर वर्ग इस भूपेश सरकार से संत्रस्त है और इसीलिए अब हर कोई यह कह रहा है- ‘अब नई सहिबो, बदल के रहिबो।’ प्रदेश की भूपेश सरकार अपने शासनकाल में छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के परिवार की चिंता करना छोड़कर सिर्फ एक परिवार की सेवा में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने, धोखा देने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार को झूठ-लबारी की सरकार बताते हुए श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने यह निश्चय कर लिया है कि आगामी चुनाव में कमल चुनाव चिह्न पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

•भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए आरोप पत्र के सारे बिंदुओं से छत्तीसगढ़ राज्य के जन – जन को अवगत कराएंगे – डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव और गली-गली में किसानों-मजदूरों, माताओं-बहनों, युवाओं, शिक्षित बेरोजगारों, हर वर्ग के लोगों के मुख से एक ही नारा गूंज रहा है- बदलबो बदलबो, ये दारी कांगरेस के भ्रष्ट भूपेश सरकार ला बदलबो। डॉ. सिंह ने कहा कि 2018 में कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किए गए सारे वादे झूठे निकले, जनता की आँख में धूल झोंककर और झूठे वादे करके सरकार बनाकर सत्ता में आने वाले भूपेश बघेल के झूठ के पुलिंदे का हिसाब आज जनता मांगने तैयार खड़ी है। छत्तीसगढ़ में आज माफिया राज, लूट-खसोट के राज, भय और आतंक के राज जो स्थिति बनी हुई है, उसमें क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए हम सब मिलकर इस आरोप पत्र के लोकर जनता के बीच जाएंगे और जनता के बीच यह संदेश पहुँचाएंगे कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने शासनकाल में जो लूट मचाई है, उसे देश की राष्ट्रीय जाँच एजेंसियों ने प्रमाणित किया है। हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में लिप्त यह सरकार, 600 करोड़ रुपए का चावल घोटाला करने वाली सरकार, 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाली सरकार, 500 करोड़ रकुपए से ज्यादा का कोयला घोटाला करने वाली सरकार अब जुँआ और सच्चे में लिप्त होकर महादेव एप के संरक्षण देने में लगी है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए हम सब संकल्पित होकर आरोप पत्र के सारे बिंदुओं से प्रदेश के जन-जन को अवगत कराएंगे।

•प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहली ऐसी सरकार है जो अपने ही घर में राजस्व की चोरी करवाती है – अजय चंद्राकर, आरोप पत्र समिति के संयोजक

स्वागत उद्बोधन देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि – भाजपा का यह आरोप पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जिससे यह समझा जा सकता है कि ऐसी बहुत-सी बातें हुईँ हैं जो स्वतंत्र देश के इतिहास में इससे पहले कभी घटीं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहली ऐसी सरकार है जो अपने ही घर में चोरी करती है, राजस्व की चोरी करवाती है। सिर्फ सन 2020 के एक साल की जाँच में 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला सामने आया है। अगर पूरे पाँच साल के कार्यकाल की बात करें तो यह आँकड़ा कहाँ पहुँचेगा? कोरोना सेस के नाम पर करोड़ों रुपए अर्जित करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग को एक रुपया कांग्रेस की इस सरकार ने नहीं दिया। यह पहली ऐसी सरकार है जिसने गरीबों के चावल तक को बेच दिया। यह पहली सरकार है जो युवाओँ समेत हर वर्ग के लोगों को जुँआ खेलने के लिए दुष्प्रेरित करती है। यह पहली सरकार है जिसके राज में छत्तीसगढ़ का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहाँ माफिया राज का आतंक न हो। यह माफिया नियंत्रित सरकार है। यह पहली सरकार है जिसके शासनकाल में टारगेट किलिंग हो रही है और उसमें भाजपा के नेता मारे जा रहे हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि श्री शाह छत्तीसगढ़ में अनंत विजय का शंख फूँकेंगे और विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक घमंडिया गठबंधन का दिल दहलाएँगे। हम सब कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में विजय का संकल्प लें।

अमित शाह ने भाजपा के आरोप पत्र का विमोचन किया और प्रदेश सरकार की नाकामियों, वादाखिलाफ़ी, अन्याय – अत्याचार, धर्मांतरण छलावे पर केंद्रित एक वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया.

मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) सरोज पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, सांसद सुनील सोनी, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री राजेश मूणत मंचस्थ थे।

संचालन प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी एवं आभार व्यक्त ‘ आरोप पत्र समिति ‘ के सह संयोजक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने किया.

[ •प्रेस नोट दुर्ग जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया से प्राप्त हुई ]

🟪🟪🟪

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 10 मार्च 2026
breaking Chhattisgarh

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 10 मार्च 2026

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

रूसी तेल खरीदने की छूट तो मिली लेकिन पेमेंट पर अटका मामला! SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला
breaking international

रूसी तेल खरीदने की छूट तो मिली लेकिन पेमेंट पर अटका मामला! SBI ने पेमेंट करने से पीछे खींचे हाथ, जानें पूरा मामला

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?
breaking Chhattisgarh

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान, एक – एक खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा ?

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने लागू किया सख्त नियम, दूसरी बुकिंग पर 25 दिन का अंतर जरूरी
breaking Chhattisgarh

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने लागू किया सख्त नियम, दूसरी बुकिंग पर 25 दिन का अंतर जरूरी

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…
breaking National

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात
breaking international

गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
breaking Chhattisgarh

पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर
breaking Chhattisgarh

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे
breaking international

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कविता

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन