- Home
- Chhattisgarh
- शिक्षक सम्मान समारोह एवं भजन संध्या : श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा बीएसपी अॉफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से शिक्षक सम्मान समारोह : 5 सितम्बर : कला मंदिर सभागार : शाम 7 बजे
शिक्षक सम्मान समारोह एवं भजन संध्या : श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा बीएसपी अॉफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से शिक्षक सम्मान समारोह : 5 सितम्बर : कला मंदिर सभागार : शाम 7 बजे

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा बी.एस.पी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है l समारोह शाम 7:00 बजे महात्मा गांधी सभागार कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित किया गया है l
उपरोक्त जानकारी देते हुए फाउंडेशन की सचिव सुश्री जसवीर कौर ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी जी द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा इस आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार पंडा कार्यपालक निदेशक (वित्त व लेखा) समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा अध्यक्षता सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर करेंगे l ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव परविंदर सिंह, श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ,श्री. एन. पी. दीक्षित पूर्व कुलपति दुर्ग विश्वविद्यालय , श्री जे. वाई. सपकाले मुख्य प्रबंधक नगर सेवाएं तथा भिलाई के शिक्षाविद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे l
सुश्री जसवीर कौर ने जानकारी दी है कि इस्पात नगरी में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले 21 शिक्षकों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया जाएगा l सम्मान समारोह के तुरंत बाद सुविख्यात भजन गायक श्री प्रभंजय चतुर्वेदी द्वारा ” एक शाम श्याम के नाम” पर आधारित चुनिंदा लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी l फाउंडेशन ने शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े गणमान्य जनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा कला संगीत प्रेमियों से आयोजन में उपस्थिति हेतु निवेदन किया है.

🟪🟪🟪
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)