- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस : पानी की समस्या को लेकर शहर सरकार और राज्य सरकार अलर्ट : महापौर नीरज पाल और विधायक देवेंद्र यादव ने कहा – सेक्टर के रहवासियों को पानी की समस्या नहीं होगी : इस समस्या के लिए सांसद विजय बघेल और बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार
भिलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस : पानी की समस्या को लेकर शहर सरकार और राज्य सरकार अलर्ट : महापौर नीरज पाल और विधायक देवेंद्र यादव ने कहा – सेक्टर के रहवासियों को पानी की समस्या नहीं होगी : इस समस्या के लिए सांसद विजय बघेल और बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास सेक्टर – 5 डोमशेट के प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] :
भिलाई टाउनशिप में विगत दिनों सेक्टर – 4 में पानीटंकी धराशाही होने के बाद जलापूर्ति की समस्या होने लगी. अब सेक्टर – 1 और सेक्टर – 5 की जर्जर पानीटंकी को अनफिट घोषित कर इनसे जलापूर्ति बंद कर दी गई.

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने पत्रकारों को बताया –
भिलाई टाउनशिप के इस हालात के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन जिम्मेदार है. बीएसपी केंद्र सरकार का उपक्रम है और सांसद विजय बघेल इस्पात मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य हैं. इसके लिए सांसद भी बीएसपी प्रबंधन के साथ समान रूप से जिम्मेदार हैं. सांसद ने आज तक टाउनशिप की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई पहल नहीं की और न ही इस दिशा में कोई कदम उठाया. सांसद और भाजपा के नेता प्रेस की सुर्खियों में रहने के लिए 10 मिनट जनता के बीच में चले गए, इससे क्या पानी की समस्या हो जाएगी ?
सांसद जी की मंशा जनहित की होती तो जनता के हित में बीएसपी प्रबंधन को निर्देशित करते और टाउनशिप में रहने वाले हज़ारों परिवार इस समस्या से नहीं जूझ रहे होते और ना ही आज जो पानी का संकट उत्पन्न हुआ वो भी होता.

पत्रकारवार्ता में विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने कहा –
भिलाई की जनता और कांग्रेस के पार्षदों के साथ हमने नगरीय सुविधाओं की ओर प्रबंधन का ध्यान दिलाते रहे, परंतु बीएसपी प्रबंधन का इस ओर उदासीन और गैर जिम्मेदार रवैया हमेशा बना रहा.
भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी व राजीव गाँधी ने उनके विचारों पर चलते हुए, उत्पादन के नये – नये कीर्तिमान स्थापित किए बल्कि पूरे भारत वर्ष में टाउनशिप भी अपनी सुविधाओं के कारण ‘ एक आदर्श टाउनशिप ‘ के रूप में ख्याति प्राप्त की.
आज क्या हो रहा है?
स्कूल बंद किए गए
अस्पताल के फंड में कटोती
संयंत्र में लगातार दुर्घटनाएं ?

देवेंद्र यादव ने आगे कहा –
टाउनशिप और भिलाई इस्पात संयंत्र जब तक केंद्र सरकार थी, तबतक जनहित की दिशा में सारे कार्यों में कार्यरत थी, विगत 9 वर्षों से निरंतर निजीकरण की दिशा में जा रहे इसे गौरवशाली उपक्रम को बेचने की ओर अग्रसर हैं, केंद्र की मोदी सरकार.
पत्रकारवार्ता में बोले –
हमारे द्वारा जनसमस्याओं के निवारण के लिए सार्थक प्रयास लगातार जारी है. विगत दो वर्षों में जो गंदे पानी की समस्या टाउनशिप वासियों के सामने आयी थी तब जगह – जगह फिल्टर प्लांट और वॉटर ATM लगाकर इस विकराल समस्या से राहत भिलाई के हजारों परिवार को दी गई. इसी तरह ‘ लीज रजिस्ट्रीकरण ‘ के माध्यम से लगभग 4500 परिवारों को आवास जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान की गई.
टाउनशिप की अन्य समस्याएं शिक्षा और चिकित्सा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजना स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ सहायता योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से निरंतर शहर की जनता को राहत प्रदान की जा रही है.
वर्तमान में लगभग 15000 परिवारों के समक्ष पीने के पानी और निस्तारी के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, उसके निराकरण के लिए सभी प्रभावित स्थानों में बोरिंग, वॉटर एटीएम और टैंकरों के माध्यम से निरंतर राहत प्रदान की जा रही है.
पत्रकारवार्ता में प्रथम महापौर एवं कांग्रेसनेत्री सुश्री नीता लोधी और सेक्टर – 5 के पार्षद व नगरनिगम के एमआईसी मेंबर एकांक्ष बंछोर भी उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)