- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : आईएएनएस – पोलस्ट्रेट की रिपोर्ट का दावा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल 62 सीटों के साथ फिर सत्ता में !
छत्तीसगढ़ : आईएएनएस – पोलस्ट्रेट की रिपोर्ट का दावा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल 62 सीटों के साथ फिर सत्ता में !
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ :
आईएएनएस सी – वोटर आईएएनएस – पोलस्ट्रेट ओपनियन पोल – 2023 ने दावा किया है –
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पांच राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं. इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 62 सीटों के साथ फिर सत्ता काबिज कर सकती है.
आईएएनएस – पोलस्ट्रेट ने यह सर्वेक्षण 1-13 सितम्बर के बीच 3672 लोगों की राय से ली गई है.सर्वे के अनुसार कांग्रेस की मजबूती के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता है.
ओपिनियन पोल में 60% लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए भूपेश बघेल को सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार बताया. भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को 34%लोगों ने पसंद किया. पोल की जाने तो प्रतिशत में कांग्रेस को 44% और भाजपा को 38% वोट मिलने का दावा किया गया है.
वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटों में कांग्रेस के पास 71 सीट है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)