• Chhattisgarh
  • उपचुनाव : विकल्प के उभरने के संकेत – राजेंद्र शर्मा

उपचुनाव : विकल्प के उभरने के संकेत – राजेंद्र शर्मा

2 years ago
442

जी – 20 के अनुपातहीन तमाशे की चकाचौंध से मोदीराज ने जिन बहुत-सी अप्रिय सच्चाईयों को एक हद तक कामयाबी के साथ छुपाया है, उनमें एक सच्चाई प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेतृत्व में चल रही संघ-भाजपा की जोड़ी के घटते जन-समर्थन की है। इसी सच्चाई का एक और सबूत, जी-20 के शुरू होने से ऐन पहले आए, छ: अलग-अलग राज्यों में हुए सात विधानसभाई सीटों के उपचुनाव के रूप में सामने आया है। बेशक, सभी जानते हैं कि आम तौर पर उपचुनावों में और खासतौर पर विधानसभाई उपचुनावों में, सत्ताधारी दलों के लिए अनुकूल स्थिति रहती है और इसलिए उप-चुनावों के नतीजों में बहुत ज्यादा अर्थ नहीं पढ़ा जाना चाहिए। फिर भी, देश के छ: अलग-अलग राज्यों में एक साथ हुए उपचुनावों के संकेतों को, महज स्थानीय मामला मानकर अनदेखा करना किसी भी तरह से तार्किक नहीं होगा। इन नतीजों के वृहत्तर संकेतों को पढ़ने से तब इंकार करना तो और बेतुका होगा, जब ये चुनाव देश के पैमाने पर बढ़ते तथा तीखे होते हुए राजनीतिक ध्रुवीकरण के संदर्भ में हो रहे थे, जिसकी अभिव्यक्ति विपक्षी मंच इंडिया के गठन के रूप में हो रही है।

इंडिया की मुंबई बैठक में, जो हाल के विधानसभाई उप-चुनावों से ठीक पहले, 31 अगस्त तथा 1 सितंबर को हुई थी, 28 राजनीतिक पार्टियों ने हिस्सा लिया था। बेशक, इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव में ही ”मिलकर लड़ने” का संकल्प लिया गया था और वह भी, जहां तक बन पड़े एकजुट होने का ही निश्चय किया गया था और अगले चंद महीनों में होने जा रहे चार राज्यों के महत्वपूर्ण विधानसभाई चुनावों तक की चर्चा नहीं की गई थी, तब विधानसभाई उपचुनावों के लिए औपचारिक रूप से एकजुट होने का तो सवाल ही कहां उठता है। इसके बावजूद, विधानसभाई चुनावों या उपचुनावों की चर्चा नहीं होना या आम चुनाव में भी ”जहां तक बन पड़े…एकजुट होने” की ही बात करना भी, सत्ताधारी मोदी निजाम की ज्यादा-से-ज्यादा उजागर होती सांप्रदायिक तानाशाही के खिलाफ, विपक्ष के ज्यादा-से-ज्यादा एकजुट होने के प्रवाह को नकारता नहीं है, बल्कि उसकी जटिलताओं को पहचान कर, उनके बीच से अधिकतम एकता हासिल करने के प्रयास की, यथार्थवादिता को ही दिखाता है। इसीलिए, हैरानी की बात नहीं है कि छ: राज्यों में नतीजों ही नहीं, जमीन पर राजनीतिक कतारबंदियों की सारी भिन्नता के बावजूद, इन उपचुनावों के नतीजों से एक वृहत्तर हैडलाइन, जी-20 के शोर के नीचे मीडिया में बहुत हद तक दब जाने के बावजूद, ”इंडिया 4, एनडीए 3” यानी इंडिया के भारी पड़ने की ही बनी है। दूसरी ओर एनडीए के लिए सबसे अनुकूल हैडलाइन भी इसका दावा करने से आगे नहीं जा सकी है कि, ‘एनडीए ने अपना स्कोर बनाए रखा’ यानी मुकाबला बराबरी पर छूटा! कहने की जरूरत नहीं है कि यह भी मोदीराज के लिए इंडिया की उपस्थिति से गंभीर चुनौती आने को तो दिखाता ही है, जबकि अभी तक इंडिया की तीन बैठकें ही हुई हैं और जनता के मुद्दों पर जन अभियान का सिलसिला तो अभी शुरू भी नहीं हुआ है।

सभी जानते हैं कि इन उप-चुनावों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल तथा केरल की एक-एक सीट यानी कुल चार सीटें भाजपा-विरोधी पार्टियों के खाते में गई हैं, जबकि त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट भाजपा ने अपनी झोली में डाल ली है, हालांकि त्रिपुरा में उसने जिस खुल्लमखुल्ला धांधली से इन सीटों पर कब्जा किया है, इसकी हम जरा बाद में चर्चा करेंगे। यह अलग से कहने की जरूरत नहीं है कि सभी सात सीटों पर, भाजपा या उसके सहयोगी दल के उम्मीदवार मैदान में थे और उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद, इस उपचुनाव में नतीजा वाकई 4 बनाम 3 का रहा है। फिर भी ‘एनडीए ने अपना स्कोर बनाए रखा’ की हैडलाइन का इस सीमित अर्थ में कुछ औचित्य माना जा सकता है कि उपचुनाव से पहले, इन सात में से तीन सीटों पर ही भाजपा का कब्जा था, जबकि चार सीटों पर भाजपा-विरोधी दलों का कब्जा था और उपचुनाव के बाद भी स्कोर जस का तस रहा है! वैसे यह भी अर्द्घ-सत्य ही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश की घोसी सीट का विधायक, दलबदल करा के भाजपा के अपनी झोली में डाल लेने से ही, उस सीट पर उपचुनाव हो रहा था।

जैसा कि हमने पीछे कहा, इन उपचुनावों के नतीजों के वृहत्तर संकेतों को समझने के लिए, इस तीन के तीन और चार के चार के स्कोर का अर्थ सीमित ही है। जाहिर है कि इसका पहला कारण तो यही है कि भाजपा का तीन की तीन सीटें रहने का आंकड़ा भी धांधली से बना आंकड़ा है यानी जनमत को नहीं दिखाता है। त्रिपुरा की दोनों सीटों पर, सत्ताधारी भाजपा ने, पुलिस समेत समूची सरकारी मशीनरी की मदद से और चुनाव आयोग के आंखें मूंदने के सहारे, इतनी भारी धांंधली की थी कि भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सीपीआई (एम) को दोनों सीटों पर चुनाव निरस्त करने की मांग करनी पड़ी थी और चुनाव आयोग द्वारा सुनवाई ही नहीं किए जाने पर, उसे मतगणना के बहिष्कार का भी ऐलान करना पड़ा था। मतदान के पहले और मतदान के दिन, सत्ताधारी दल के पालतू गुंडों के आतंक, हिंसा तथा अपने प्रतिस्पर्द्घियों के कार्यकर्ताओं व पोलिंग एजेंटों पर हमलों की भीषणता का अंदाजा, एक इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि बॉक्सानगर में सीपीआई (एम) के सिर्फ 16 और धनपुर में 19 पोलिंग एजेंट ही, अपने मतदान केंद्रों तक पहुंच पाए थे और जल्द ही उन्हें भी मार-पीट कर तथा डरा-धमकाकर मतदान केंद्र छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया। वोट की इस खुली लूट के बाद, भाजपा ने खुद को बॉक्सानगर विधानसभाई क्षेत्र में कुल 89 फीसद वोट लेकर विजयी घोषित करा लिया, जबकि इसी फरवरी में हुए विधानसभाई चुनाव में इस सीट पर भाजपा को सीपीआई (एम) उम्मीदवार ने ठीक-ठाक अंतर से हराया था।

दूसरी विधानसभाई सीट, धनपुर पर हालांकि भाजपा की ओर से लड़ते हुए केंद्रीय मंत्री, प्रतिमा भौमिक ने फरवरी के चुनाव में जीत हासिल कर ली थी और बाद में उनके इस्तीफा देने के बाद ही यह सीट खाली हुई थी, इस सीट पर भाजपा का 71 फीसद वोट लेकर जीतना भी, अब तक के चुनावों के इतिहास में अभूतपूर्व है। ये नतीजे, बड़े पैमाने पर धांधली का ही संकेत करते हैं। और त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली और वोट की लूट का यह पहला मामला भी नहीं है। वास्तव में 2018 के आरंभ में भाजपा के इस राज्य में सत्ता में आने के बाद से, हरेक चुनाव में यही कहानी दोहराई जाती रही है। इस फरवरी में हुए विधानसभाई चुनाव में जरूर, तब चुनाव आयोग की सख्ती की वजह से, इस धांधली तथा लूट पर एक हद तक अंकुश लगा था और इसके नतीजे में भाजपा का गठजोड़ साधारण बहुमत के आंकड़े से नीचे फिसलते-फिसलते बचा था। सत्तारूढ़ भाजपा ने इसका बदला, चुनाव नतीजे आने के फौरन बाद, विपक्ष तथा खासतौर पर सीपीआई (एम) के खिलाफ हिंसा व आतंक की भयावह मुहिम से लिया था और अब उप-चुनाव में उसी का विस्तार देखने को मिला। विडंबना यह है कि सत्ता के सहारे, विपक्षी कम्युनिस्टों को कुचलने के लिए हिंसा, आतंक तथा दमन और खुली चुनाव धांधली का यह खेल, भाजपा ने बंगाल के ममता राज से सीखा लगता है।

शेष पांच विधानसभाई सीटों में से केरल की पुथपल्ली सीट पर, जो परंपरागत रूप से कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चे यूडीएफ के पूर्व-मुख्यमंत्री, ओमन चांडी की परंपरागत सीट रही थी और उनके निधन से खाली हुई थी, उनके बेटे ने यूडीएफ की ओर से सबसे बढ़कर सहानुभूति के वोट के बल पर प्रभावशाली जीत दर्ज कराई है, जबकि राज्य में उसके प्रतिद्वंद्वी, सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले, एलडीएफ का उम्मीदवार मुकाबले में रहा है। यहां भाजपा वास्तविक मुकाबले से बाहर ही थी और उसका उम्मीदवार बहुत पीछे तीसरे नंबर पर रहा है, जहां वह अपनी जमानत भी जब्त करा बैठा। इसके विपरीत, प. बंगाल में धूपघुड़ी के उपचुनाव में, तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। यहां भाजपा अगर संतोष हासिल कर सकती है, तो इसी बात का कि इससे पहले हुए सागरदीघी के उपचुनाव के विपरीत, यह चुनाव भाजपा के उत्तरी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए मुख्य चेलेंजर के बने रहने को दिखाता है। सागरदीघी उपचुनाव में वाम मोर्चा समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ने, तृणमूल कांग्रेस से सीट छीन ली थी और भाजपा काफी दूर तीसरे स्थान पर खिसक गई थी।

शेष तीन सीटों का चुनाव व्यावहारिक माने में विपक्षी गठबंधन इंडिया और सत्ताधारी गठजोड़ एनडीए के बीच रहा था। इनमें से उत्तराखंड में, सत्तारूढ़ भाजपा ढाई हजार से कम वोट के अंतर से बागेश्वर सीट पर, अपने दिवंगत मंत्री की पत्नी को उम्मीदवार बनाकर, सबसे बढ़कर सहानुभूति के वोट और प्रशासन के दुरुपयोग के सहारे, किसी तरह से सीट बचाने में कामयाब रही। दूसरी ओर, उसे मुख्य चुनौती दे रहे कांग्रेस उम्मीदवार को, लगभग सारा भाजपा-विरोधी वोट मिला। समाजवादी पार्टी समेत अन्य पार्टियां कुछ सौ वोट तक ही सिमट गईं। इसकी उल्टी तस्वीर झारखंड मेें देखने को मिली, जहां डुमरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार ने, भाजपा-समर्थित आजसू उम्मीदवार को 17,513 हजार से ज्यादा वोट से करारी शिकस्त दी। झामुमो उम्मीदवार को समूचे विपक्ष का समर्थन हासिल था और सहानुभूति का लाभ भी मिला।

बहरहाल, इस चक्र में सबसे दिलचस्प और मानीखेज नतीजा, उत्तर प्रदेश में घोसी सीट का रहा। यह सीट, पिछले विधानसभाई चुनाव में प्रभावशाली अंतर से समाजवादी पार्टी के निशान पर जीते, दारासिंह चौहान के दलबदल कर भाजपा में शामिल हो जाने पर, विधानसभा से इस्तीफा देने से खाली हुई थी। भाजपा ने चुनाव के बाद मंत्री बनाने की मंशा जताने के साथ, दारासिंह चौहान को अपने निशान पर चुनाव में उतारा था और मुख्यमंत्री योगी समेत, अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को चुनाव प्रचार में उतारकर, एक प्रकार से अपनी पूरी ताकत चौहान को जिताने के लिए लगा दी थी। ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभसपा) और संजय निषाद के नेतृत्व में निषाद पार्टी को अपने पाले में कर के भाजपा, अपने परंपरागत वोट के साथ राजभर व निषाद जैसे पिछड़े समुदायों का वोट जोड़ने और दूसरी ओर अल्पसंख्यक मतदाताओं को आतंकित करने के सहारे, अपनी जीत पक्की मानकर चल रही थी। लेकिन, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की, 42,759 वोट से जीत ने दिखा दिया कि मोदी-योगी के डबल इंजन राज की पकड़ से, उत्तर प्रदेश का जन-मानस, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की उसकी सारी तिकड़मों के बावजूद, तेजी से फिसलता जा रहा है। याद रहे कि यह सिलसिला 2019 के आम चुनाव से ही जारी है, जिसका 2022 के चुनाव में भाजपा के फिर से सत्ता में आने के बावजूद, समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन की सीटों व वोट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के रूप में काफी असर दिखाई दिया था। साफ है कि विपक्षी एकता की तमाम सीमाओं के बावजूद, जनता इंडिया के गिर्द विकल्प गढ़ने की ओर बढ़ रही है।

•राजेंद्र शर्मा
[ लेखक ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन