- Home
- Chhattisgarh
- विमोचन : डॉ. नीलकंठ देवांगन की कृति ‘ सोनहा भुइयाँ ‘ का विमोचन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के प्रांतीय सम्मेलन में हुआ
विमोचन : डॉ. नीलकंठ देवांगन की कृति ‘ सोनहा भुइयाँ ‘ का विमोचन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के प्रांतीय सम्मेलन में हुआ

छत्तीसगढ़ आस पास न्यूज : छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सातवें प्रांतीय सम्मेलन के दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन शनिवार को शिवधाम कोड़िया के कवि एवं साहित्यकार डॉ नीलकंठ देवांगन की सातवीं किताब ‘सोनहा भुइयाँ’ का विमोचन रायपुर के बेबीलान होटल में हुआ | छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग से प्रकाशित पुस्तक के प्रकाशक डॉ अनिल कुमार भतपहरी सचिव हैं | छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ की लोक कला,संस्कृति, तीज त्यौहार, रीति रिवाज, पर्व उत्सव, ग्राम्य देवी देवता, धार्मिक ऐतिहासिक महत्व के स्थलों, जन जीवन का चित्रण समावेशित है | उनकी छः पुस्तकें पहले ही प्रकाशित विमोचित हो चुकी हैं | वे हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में समान रूप से लेखन करते हैं | हाल में ही प्रकाशित ‘गोल्डन बुक ऑफ छत्तीसगढ़’ में उनका लेख समाहित है | उन्हें ‘मोस्ट प्रेस्टिजियस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है |
विमोचन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया, विकास एवं श्रम मंत्री छ. ग. शासन, अध्यक्षता कुंवर्सिंह निषाद संसदीय सचिव, विशेष अतिथि डॉ विनय पाठक, परदेशी राम वर्मा, रामेश्वर वैष्णव थे | डॉ केशरी लाल वर्मा, सुरेश शर्मा, सुधीर शर्मा बलदाऊ राम साहू , मीर अली मीर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार सभागार में उपस्थित थे.

संचालन विजय शर्मा ने किया.
🤝🤝🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)