- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ राजभाषा के राज्य सम्मेलन में उर्मिला शुक्ल की कृति ‘ देहरी ‘ का विमोचन
छत्तीसगढ़ राजभाषा के राज्य सम्मेलन में उर्मिला शुक्ल की कृति ‘ देहरी ‘ का विमोचन
2 years ago
171
0

रायपुर [ छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ ] : छत्तीसगढ़ राजभाषा के राज्य सम्मेलन 23- 9- 2023 को उर्मिला शुक्ल के उपन्यास देहरी का लोकार्पण किया गया. यह लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय मंत्री शिव कुमार डहरिया, विधायक कश्यप जी, शिवा जी छत्रपति वि. वि. मुंबई के कुलपति डॉ.केसरीलाल वर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार भतपहरी और साहित्यकार परदेशी राम वर्मा के द्वारा सम्पन्न हुआ. छत्तीसगढ़ी और हिंदी साहित्य की बहुचर्चित साहित्यकार उर्मिला शुक्ल का यह उपन्यास एक स्त्री की यातना और उसके संघर्ष की कथा के साथ ही,बस्तर की त्रासदी का आख्यान भी है. इस उपन्यास में बस्तर के समाज और संस्कृति के साथ साथ वहाँ के जनजीवन के संत्रास नक्सल समस्या के कारणों की तलाश भी है.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)