- Home
- Chhattisgarh
- प्रेस कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ में पहली बार बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘ तहीं मोर सोना ‘ 6 अक्तूबर को रिलीज होगी : फिल्म निर्माता हैं सृष्टि अग्रवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ में पहली बार बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘ तहीं मोर सोना ‘ 6 अक्तूबर को रिलीज होगी : फिल्म निर्माता हैं सृष्टि अग्रवाल

भिलाई [प्रेस कॉन्फ्रेंस से शमशीर शिवानी] : एस आर सिनेमा के बैनर में बनी फिल्म तहीं मोर सोना 6 अक्तूबर को प्रदर्शित होने जा रही है.
फिल्म एक सस्पेंस व थ्रीलर फिल्म है जिसे दर्शक पूरे उत्सुकता व जिज्ञासा के साथ देख सकेंगे साथ ही दर्शक आश्चर्यचकित होकर यह सोचेेंगे कि ये क्या हो गया और कैसे हो गया? अरे ऐसे कैसे? इसमें सस्पेंस के साथ भरपूर कॉमेडी भी है, ऐसी कॉमेडी जिसमे दर्शक खुद की छवि देखेंगे और सोचेंगे कि ये तो मेरे साथ भी होता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सृष्टि अग्रवाल ने बताया –
फूल पैकेज है, दर्शकों की डिमांड के अनुसार रोमांस और एक्शन से हटकर सस्पेंस व थ्रीलर फिल्म हम लोगों ने मिलकर बनाई है। यह जो नया प्रयोग किया गया है, इसको एक बार टॉकीजों में आकर जरूर देखें और अपना भरपूर आशीर्वाद दें। यदि इस फिल्म में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला तो इसी प्रकार से अलग हटकर हम आगे भी फिल्म बनायेंगे।
फिल्म की नायिका सोनाली सहारे ने बताया -मेरी पहली फिल्म बीए सेकण्डीयर थी जो सुपरहीट हुई थी आज तक मैं जोहार छत्तीसगढ, ससुराल सहित लगभग दो दर्जन फिल्मों में लीड हिरोईन की भूमिका की हूँ.

फिल्म के मुख्य सहायक निर्देशक राजेंद्र बालक ने कहा –
इस फिल्म में लीक से हटकर रोल की हूं, और मुझे उम्मीद है कि मेरा ये नया रोल दर्शकों को बहुत पंसद आयेगी। वहीं फिल्म के हिरो संजू साहू ने कहा कि मेरी ये दूसरी फिल्म है इससे पहले मैं तैंही मोर लव स्टोरी में किया था उसके बाद ये मेरी दूसरी फिल्म है, इसमें मैं संवाददाता की भूमिका अदा किया हूं। फिल्म के मुख्य असिस्टेंड डायरेक्टर राजेन्द्र बालक ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग बलौदाबाजार के जिला बनने के बाद पहली बार यहां हुई है और इसकी 95 प्रतिशत शूटिंग यही हुई है और बाकी शूटिंग रायपुर व आसपास के मनोरम स्थलों पर किया गया है। हम अपने दर्शकों को कुछ नया प्रस्तुत कर सके व उनका मनोरंजक कर सके इसका भरपूर ध्यान रखा गया है।
इस फिल्म में जहां विलेन की भूमिका जितेन्द्र साहू ने निभाई है वहीं दर्शकों को गुदगुदाने का कार्य अपने अलग चिर परिचित अंदाज में बीए सेकण्डीयर के चिरपोटी यानि दादूलाल साहू ने किया है।
इसके अलावा इस फिल्म में विजेता मिश्रा, दिव्या नागदेवे, लोकेश साहू, कैलाश साहू, राकेश ओझा, दिशा फेकर, रानू साहू, पिंकी साहू, रमेश पटैल, अनामिका पटेल, सुरेश सोनी, अनामिका सोनी, कान्हा यादव, सुरेन्द्र शर्मा, संदीप पाण्डेय, आदित्य बाजपेयी, गोलीडहरिया, सागर साहू, संतोष चौहान, वैष्णव, करण साहू, खुशी साहू, संतोष साहू, जितेन्द्र साहू, अभिषेक वर्मा, यशु वर्मा, बाल कलाकार शुभा गुप्ता, डीओपी रजत राजपूत व राजू देवदास, बीजेएमजे डॉ रवि पटेल व आशीष रॉबिन्स, इसके लेखक हर्षद सलपे, संवाद लोकेश साहू, व घनश्याम निषाद का है।
इसके कोरियोग्राफर संजू तांडी, व सतीश साहू, उमेश नायक, गीतकार दिनेश यादव, विजय कौशल, गिरीश, कुलदीप सुबेह सिंह चौहान, गायक सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, गिरीश, कुलदीप चप्पा, निषाद रानी, रानी वैष्णव, वंदना कुलदीप, विजेता मिश्रा, मेकअप आलेख जेना, शिवम ने किया है।

फिल्म के सह निर्माता नागेश्वर साहू, दिनेश आर के पटेल, मुख्य सहायक निर्देशक राजेंद्र बालक और सहायक निर्देशक रमेश ब्रह्म हैं.
तहीं मोर सोना की निर्मात्री सृष्टि अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि यदि दर्शकों का प्यार व आशीर्वाद मिला तो आगे और भी फिल्म का निर्माण करूँगी.
🤝🤝🤝
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)