- Home
- Chhattisgarh
- मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ, बस्तर में ज्योति कलश के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा हो रही है शुरू, घर बैठे करें ऑनलाइन बुक
मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ, बस्तर में ज्योति कलश के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा हो रही है शुरू, घर बैठे करें ऑनलाइन बुक
2 years ago
511
0
शारदीय नवरात्र पर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की कमेटी ने ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से ज्योति कलश के लिए लगने वाली राशि भी ऑनलाइन दी जा सकेगी।
भक्तों की आस्था को देखते हुए मंदिर समिति ने ये फैसला लिया है। इसके लिए समिति ने https//maadanteshwari.in नाम से वेबसाइट लिंक जारी किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालु ज्योति के अलावा भंडारा शुल्क और दान राशि भी ऑनलाइन दे सकते हैं। वेबसाइट पर मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी और मंदिर में होने वाली दैनिक आरती तथा अन्य अनुष्ठानों का शेड्यूल भी उपलब्ध किया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)