- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘ साकेत नगर विकास समिति ‘ कोहका वार्ड – 13 वासियों की मूलभूत समस्याओं पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास के लिए 90 लाख की राशि स्वीकृत की है, विकास कार्य जल्द देखने को मिलेगा…
भिलाई : ‘ साकेत नगर विकास समिति ‘ कोहका वार्ड – 13 वासियों की मूलभूत समस्याओं पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास के लिए 90 लाख की राशि स्वीकृत की है, विकास कार्य जल्द देखने को मिलेगा…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : साकेत नगर विकास समिति, कोहका, वार्ड -13 वासियों के काॅलोनी की मूलभूत सुविधाओं जैसे- सड़क, गंदे जल की निकासी हेतु नाली, नल-जल, और बिजली की समस्याओं के निदान को लेकर लंबे संघर्षों के बाद निगम प्रशासन और सरकार ने सुधि ली है और आश्वस्त किया है कि काॅलोनी वासियों को जल्द ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
साकेत नगर विकास समिति की ओर से जारी प्रेस बयान में तत्संबंध में बताया गया कि काॅलोनी वासियों में पनप रहे आक्रोश और सन्निकट चुनाव के मद्देनज़र कॉलोनी के शिव-हनुमान मंदिर परिसर में सैंकड़ों की संख्या में काॅलोनी वासियों की उमड़ी भीड़ व जनसभा संबोधित करते हुए सरकार की ओर से वार्ड पार्षद श्रीमती सुमन सिन्हा के साथ पहुंचे कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि सरकार ने काॅलोनी के विकास को लेकर पूरी सम्वेदना जताई है और मुख्यमंत्री ने विकास के लिए 90 लाख की राशि तत्काल स्वीकृत कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि निगम ने भी 25 लाख की राशि स्वीकृत की है और काॅलोनी वासियों को विकास कार्य जल्द ही देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज की इस सभा में महापौर नीरज पाल भी स्वयं आने वाले थे, लेकिन अचानक किसी दुर्घटना के चलते वे नहीं पाये हैं, लेकिन बहुत जल्द वे काॅलोनी वासियों से मिलेंगे और स्टीमेट का भी जायजा लेंगे।
काॅलोनी वासियों ने मुकेश चंद्राकर को बताया कि काॅलोनी की जो स्थिति है वह काफी दयनीय है और सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनमें पानी भरा हुआ है और लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदे जल की निकासी की सुविधा न होने से सड़ांध व बदबू से लोग परेशान हैं, मच्छरों का भी प्रकोप बना हुआ है। कॉलोनी में पर्याप्त बिजली खंभे न होने के कारण कई घरों में स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से रात में अंधेरा छाया रहता है और सांप व कीड़े-मकोड़ों के काटने का डर हमेशा बना रहता है। काॅलोनी वासियों ने यह भी कहा कि जब तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या नही हो जातीं, उनका संघर्ष भी जारी रहेगा। और इस लिहाज से स्वीकृत राशि बढ़ाए जाने की ज़रूरत है। इस पर श्री मुकेश चंद्राकर ने कहा कि कार्य शुरू होने के बाद स्टीमेट की घट-बढ़ को भी देखा जाएगा।

ये जानकारी ‘ साकेत नगर विकास समिति ‘ के सदस्य श्याम लाल साहू ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)