- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : शहर के प्रसिद्ध हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संस्थापक व समाजसेवी स्व. बीरा सिंग की चौथी पुण्यतिथि : एसबीएस हॉस्पिटल के पास श्रद्धांजलि सभा : दिव्यांगों को बांटी ट्राय साइकिल
भिलाई : शहर के प्रसिद्ध हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संस्थापक व समाजसेवी स्व. बीरा सिंग की चौथी पुण्यतिथि : एसबीएस हॉस्पिटल के पास श्रद्धांजलि सभा : दिव्यांगों को बांटी ट्राय साइकिल
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] :
3 अक्तूबर को समाजसेवी स्व. बीरा सिंग की चौथी पुण्यतिथि थी. इस अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ने पिता सेठ बीरा सिंग को याद करते हुए बोले –
पिता ने मुझे अपने जीवन काल में खूब मेहनत और गरीब जरूरत मंदों की सेवा करने का सबक दिया था.

सेठ बीरा सिंग ने ट्रांसपोर्ट व्यव साय को शून्य से शिखर तक पहुंचाया. वे जीते जी जरूरत मंदों को हर तरह की मदद करते रहे. उनके पास जो चले गए तो कोई खाली हाथ नहीं जाता था. आज उनके पदचिन्हों का अनुशरण उनके पुत्र इंद्रजीत सिंह छोटू कर रहे हैं. पिता की संस्कृति, परंपरा और विरासत को उनके पुत्र बखूबी निभा रहे हैं.
एसबीएस हॉस्पिटल स्व. बीरा सिंग की स्मृति में संचालित किया गया है. नो प्रॉफिट नो लॉस की सोच के साथ यह अस्पताल चलाया जा रहा है.

इस अवसर पर 10 दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रानिक ट्रायसिकल भेंट की गई.
मौके पर बीरा सिंग की माताजी, पत्नी कुलवंत कौर, पुत्री हरजिंदर कौर और पुत्रवधू अमनदीप कौर सहित सिख समाज एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)