- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : राजनीतिक पोस्टर स्लोगन को मिटाने गए नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट : कांग्रेस भाजपा पर और भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है! दो आरोपी गिरफ्तार
भिलाई : राजनीतिक पोस्टर स्लोगन को मिटाने गए नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट : कांग्रेस भाजपा पर और भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है! दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : बीते कल नगर निगम के कर्मचारी आयुक्त के निर्देशानुसार राजनीतिक पोस्टर स्लोगन हटाने गए उनके साथ मारपीट की गई.
कांग्रेस का आरोप है कि मारपीट करने वाले भाजपा के लोग हैं. भाजपा का आरोप है कि निगम कर्मचारी कांग्रेस के पोस्टर को नहीं हटा रहे हैं, बल्कि निगम कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं.

भिलाई नगर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति के अनुसार नगर निगम के स्वछता निरीक्षक सागर दुबे और सहायक स्वछता अधिकारी शशांक शेखर के साथ अतुल यादव और बी के सैमुअल सेक्टर – 7 में ओवर ब्रिज के पास दीवारों पर लिखे स्लोगन/पोस्टर की पुताई कर रहे थे.
मौके पर सेक्टर -7 निवासी शंकर और हॉस्पिटल सेक्टर निवासी डेनियल ने निगम कर्मचारियों से कहा -भाजपा के पोस्टर/स्लोगन को मिटा रहे हो. कांग्रेस का क्यों नहीं मिटा रहे हो? इसी बात को लेकर विरोध हुआ और नौबत गाली गलौच मारपीट तक पहुँच गई.
पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ धारा 186,353,332 के तहत अपराध प्रकरण दर्ज कर टी. शंकर और डेनियल को हिरासत में ले लिया है.
निर्वाचन आयोग के निर्देशा नुसार होर्डिंग बैनर पोस्टर निकाले जा रहे हैं – नीरज पाल, महापौर
निगम कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. इस तरह धमकाना और सरकारी काम में बाधा डालने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. भिलाई में ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे. कलेक्टर काम में लगे कर्मचारियों को सुरक्षा दें. सभी पार्टियों को आचार संहिता का पालन करना चाहिए.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)