- Home
- Chhattisgarh
- गंगाजल पर 18% जीएसटी लगाए जाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ ना करें?
गंगाजल पर 18% जीएसटी लगाए जाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ ना करें?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगाजल पर जीएसटी लगाए जानें के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने एक्स एकाउंट पर ट्विट कर लिखा,अब गंगाजल पर भी GST!!! क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें? क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा तो ऐसी ही लग रही है। मोदी सरकार ने 4 दिन पहले गंगाजल पर 18 प्रतिशत जी. एस. टी लगाने का निर्णय किया है। जिससे नकली रामभक्त, सनातन संस्कृति के महिमा मंडन का ढोंग करने वाले तथा गौमाता की रक्षा के नाम पर आतंक फैलाने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है। मोदी जी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गंगाजल पर जी. एस. टी लगाने का निर्णय तत्काल वापस लें। बता दें कि गंगा जल पर एससीटी लगाने के फैसले के बाद अब डाकघर से मिलने वाले गंगा जल पर 18 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया है। वहीं लोगों को अब 30 रुपये में मिलने वाली 250 मिलीलीटर की बोतल के लिए 35 रुपये चुकाने होंगे। केंद्र सरकार की गंगाजल आपके द्वार योजना 2016 में शुरू की गई थी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)