- Home
- Chhattisgarh
- बोनस [एक्सग्रेसिया] : आज भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों के बैंक खातों में चला गया 23 हजार : कर्मियों में निराशा
बोनस [एक्सग्रेसिया] : आज भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों के बैंक खातों में चला गया 23 हजार : कर्मियों में निराशा
2 years ago
234
0
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों को बोनस का आदेश जारी कर दिया है. पिछले साल 40500 रु. बोनस दिया गया था.
सेल ने अपने सभी संयंत्रों में काम करने वाले 51 हजार कर्मचारियों को 23 हजार रु. बोनस देने का निर्णय लेते हुए वित्त विभाग को आदेश जारी कर दिया है.
ज्ञात हो कि बोनस की राशि तय करने के लिए 17 अक्टूबर को एनजेसीएस की बैठक हुई थी. इसमें सेल प्रबंधन ने फार्मुला का हवाला देते हुए 22579 रु. बोनस दिए जाने का प्रस्ताव रखा था, पर एनजेसीएस के सदस्य यूनियन ने विगत वर्ष दिए गए बोनस से कुछ अधिक देने की मांग रखी थी. प्रबंधन ने इस मांग को ठुकरा दिया और बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई.
अब यूनियन सेल प्रबंधन के एकतरफा निर्णय को लेकर आंदोलन करने की बात कर रहे हैं.
🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
Previous Post कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों लिस्ट की जारी
Next Post पर्व विशेष रचना – गीता जुन्ज़ानी
विज्ञापन (Advertisement)