- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 [भिलाईनगर] : शिक्षाधानी की पहचान एवं शांति और विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाए – प्रेमप्रकाश पाण्डेय : विश्वास यात्रा में लोगों का विश्वास बता रहा है कि कांग्रेस पर विश्वास है – देवेंद्र यादव
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 [भिलाईनगर] : शिक्षाधानी की पहचान एवं शांति और विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाए – प्रेमप्रकाश पाण्डेय : विश्वास यात्रा में लोगों का विश्वास बता रहा है कि कांग्रेस पर विश्वास है – देवेंद्र यादव
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] :
▪️ प्रेमप्रकाश पाण्डेय

भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय का जनसंपर्क लगातार जारी है. रविवार को बोरियागेट, खुर्सिपार वार्ड 51 और छावनी में लोगों से संपर्क करते हुए बोले कि शिक्षाधानी की पहचान वापस लाना हम सबका कर्तव्य है. भिलाई में शांति और विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाए. भिलाई का विकास पिछले 5 वर्षों में अवरुद्ध हो गया था, जिसे आप सबको अपने निर्णय से फिर से शुरु करना है. लोगों के उत्साह से स्पष्ट है भिलाई सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा आवत हे…
▪️ देवेंद्र यादव

कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव बीते कल विश्वास यात्रा न्यू खुर्सिपार वार्ड 47 और छावनी वार्ड 40 शहीद चुम्मन वार्ड पहुंची. वार्ड की माताओं और बहनों ने कहा कि आपने हम महिलाओं के हित और विकास के लिए जो काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. आपने महिलाओं को महिला समूह के माध्यम से स्व रोजगार देकर सशक्त बनाया, आत्मनिर्भर बनाया. खुर्सिपार में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गारमेंट फैक्ट्री खोल रहे हैं, जहाँ सैकड़ो महिलाओं को रोजगार मिलेगा. हर परिवार की महिला मुखिया के नाम से हर परिवार का राशन कॉर्ड बनवाया. पानी के लिए बड़ी समस्या थी. बड़े – बड़े पानी टंकी बिछाकर घर – घर पानी पहुंचाया.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए खुर्सिपार जैसे वार्ड में जहाँ लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती थी, वहाँ सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए.
🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)