- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023[पाटन] : भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने रविवार को मर्रा, आमालोरी, खपरी, बेलोदी, गब्दी, भरर, मौहाभट्टा, बीजाभाठा,घोरारी, करेला, डीघारी और औसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी : विकास के नाम पर निस्तारी तालाब का अधिग्रहण किया गया…
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023[पाटन] : भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने रविवार को मर्रा, आमालोरी, खपरी, बेलोदी, गब्दी, भरर, मौहाभट्टा, बीजाभाठा,घोरारी, करेला, डीघारी और औसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी : विकास के नाम पर निस्तारी तालाब का अधिग्रहण किया गया…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] :

विजय बघेल ने कहा –
राजीव गाँधी मिशन के तहत तालाब बना था, किसानों की निस्तार की भूमि पर जहाँ कृषि महाविद्यालय द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है, उसे हटाने बड़ी संख्या में ग्रामीण टेकराम साहू और मुकुंद विश्वकर्मा के नेतृत्व में आवाज उठाया गया, लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया गया. वार्ड 1 से 4 के करीब 100 परिवारों की मूलभूत सुविधा व निस्तार को रोका गया. इस तालाब से लगभग 100 एकड़ की भूमि कृषि सिंचाई को बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कृषि महाविद्यालय में तालाब का क्या काम है?
श्रीमती रजनी विजय बघेल भी पाटन में लगातार जनसंपर्क कर रही है. उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए मतदाताओं को बता रही है कि घोषणापत्र में महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखा गया है. महिलाओं को सालाना 12 हजार के अलावा गैस सिलेंडर 500 रु. में मिलेगा.

🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)