- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई :अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय नारायण मिश्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने से छत्तीसगढ़ राज्य इकाई और ‘ ऑफिसर एसो सिएशन ‘ के संयुक्त तत्वावधान में अभिनंदन समारोह का आयोजन ‘ ऑफिसर क्लब प्रगति भवन ‘ में किया गया…
भिलाई :अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय नारायण मिश्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने से छत्तीसगढ़ राज्य इकाई और ‘ ऑफिसर एसो सिएशन ‘ के संयुक्त तत्वावधान में अभिनंदन समारोह का आयोजन ‘ ऑफिसर क्लब प्रगति भवन ‘ में किया गया…

बाएँ से 👉 सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिक्केवाल, नरेंद्र कुमार बंछोर, हृदय नारायण मिश्र, रजनीकांत श्रीवास्तव और जयश्री जोशी, लखनलाल शर्मा
भिलाई 6 नवम्बर [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए रिपोर्टिंग प्रकाश चंद्र मण्डल] :
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के महा प्रबंधक नरेंद्र कुमार बंछोर ने की. अन्य अतिथि थे –
एसपी [सीआईडी]नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, ‘ मुक्तकंठ साहित्य समिति ‘ के पूर्व अध्यक्ष रजनी कांत श्रीवास्तव, अधिवक्ता लखन लाल शर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा, दुर्ग नगर निगम पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती जयश्री जोशी और ‘ अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ‘ छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा थे.
मुख्यआथिथ्य ‘ अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ‘ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय नारायण मिश्रा थे.

बाएँ से 👉 रणदीप बनर्जी,शंकर राय और श्रीमती विजया राय
कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदेमातरम् राष्ट्रगान से हुआ. माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना और धूप – दीप प्रज्ज्वलित किया गया. बांग्ला और हिंदी की सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती विजया राय ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी. तबला संगत रणदीप बनर्जी और सहयोग शंकर राय का था.

👉 हृदय नारायण मिश्र का अभिनंदन
हृदय नारायण मिश्र ने छत्तीसगढ़ राज्य के नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की और सभी पदाधिकारियों को शॉल उत्तरीय, प्रतीक चिन्ह एवं गोल्डन एमेटेशन माला पहनाकर सम्मान किया –

👉 सम्मान
ओमप्रकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष
गोविंद पाल मुख्य सलाहकार, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र मण्डल और चंद्र शेखर बंजारे, महासचिव डॉ. जय प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष बलराम सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंद्रकांत राउत और प्रदेश प्रवक्ता सतपाल सिंह.
‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ‘ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय नारायण मिश्र और छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में महिला प्रकोष्ठ की भी घोषणा की गई और सभी महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया –
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पार्वती डीडी, मुख्य सलाहकार जयश्री जोशी, महासचिव कु. अंशु शर्मा, संयोजक ममता शर्मा और सचिव सोनिया सोनी.
‘छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य को ‘ भी अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ‘ का प्रदेश सलाहकार बनाकर सम्मान किया गया.

👉 पुस्तक विमोचन [बाएँ से] – गोविंद पाल, बलराम सिंह,सुरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नरेंद्र सिक्केवाल, प्रकाश चंद्र मण्डल, नरेंद्र कुमार बंछोर, हृदय नारायण मिश्र, लखनलाल शर्मा, रजनीकांत श्रीवास्तव और जयश्री जोशी.
अतिथियों द्वारा तीन पुस्तक संग्रह का विमोचन एवं लोकार्पण भी किया गया.
•उत्तराखंड गढ़वाल के दिव्यांग लेखक राजेंद्र प्रसाद कुकरेती का उपन्यास ‘ तीन फूल
•कवि देवेंद्र आर्य के 115 बांग्ला गज़लों का लिप्यांतर संग्रह मन कबीर . लिप्यांतर गोविंद पाल ने किया.
•बांग्ला और हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि व नाट्यकार प्रकाश चंद्र
मण्डल की बांग्ला काव्य संग्रह आमाके उन्मुक्त करो.इस संग्रह में 64 कविता है.

▪️ उद्बोधन, हृदय नारायण मिश्र
अतिथि उद्बोधन –
मंचासीन सभी अतिथियों ने ‘ अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ‘ के कार्यों की सराहना करते हुए इस संस्था से जुड़ने का संकल्प लिया.
मुख्यअतिथि और राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय नारायण मिश्र ने कहा –
यह हमारा भागीरथ प्रयास है. 28 राज्यों में ‘ अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद ‘ के नौ लाख से भी अधिक लोग इस अभियान के साथ जुड़कर अपने – अपने राज्यों में सक्रिय हैं. 1 लाख 20 हजार से अधिक महिलाएं भी इस संस्था से जुड़ी हैं.

▪️ सभागार में उपस्थित सुधिजन
सभागार में उपस्थित प्रमुख गण मान्य –
समाजसेवी पुलिन बिहारी पाल, अखिल भारतीय हास्य कवि गजराज दास महंत, कवि ओम वीर करण, एस के गौतम, गौरव शर्मा, दिनेश प्रसाद, नवनीत शर्मा, समाजसेवी सुबीर रॉय, विकास शर्मा, उन्नी, अजीत कुमार पाल, ‘ हिंदू मिलन संघ ‘ के पुरोहित कवि वासुदेव भट्टाचार्य, ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ की प्रधान संपादक श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य, श्रीमती सुमीता प्रकाश चंद्र मण्डल, अनुभव मण्डल, श्रीमती दीपा गोविंद पाल, श्रीमती कोचिता पाल, गोविंद बर्धन, श्रीमती गीता बर्धन, श्रीमती पूर्णिमा ओमप्रकाश शर्मा, तन्मय शर्मा,
कवि उज्ज्वल प्रसन्नो और अनेक साहित्यिक, सामाजिक गणमान्य सुधिजन.
▪️ मेल मिलाप –

👉👉 बाएँ से – सुमीता मण्डल, जयश्री जोशी, हृदय नारायण मिश्र, प्रकाश चंद्र मण्डल और
ओमप्रकाश शर्मा.

👉 बाएँ से – प्रदीप भट्टाचार्य, हृदय नारायण मिश्र और शेफाली भट्टाचार्य.



समारोह का संचालन कवि लेखक एवं ‘ मुक्तकंठ साहित्य समिति ‘ के अध्यक्ष गोविंद पाल और आभार व्यक्त डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने किया.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)