- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023[ बिलासपुर ] : कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डेय की लोकप्रियता को ग्रहण लगा, भाजपा के अमर अग्रवाल का कद बढ़ा
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023[ बिलासपुर ] : कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डेय की लोकप्रियता को ग्रहण लगा, भाजपा के अमर अग्रवाल का कद बढ़ा
बिलासपुर [राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी] : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जिस प्रकार के परिणाम अति आत्म विश्वासी चाहते है वह शायद नहीं आयेगा ऐसा छत्तीसगढ़ के मतदाताओं के बदले रूझान से संकेत मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से कई ऐसी सीट हैं, जहां पर विधायक बदले जाने की संभावना भी प्रबल होती जा रही हैं।
’’भाजपा के घोषणा पत्र ने जिस प्रकार मतदाताओं के रूझान को बदला है देश हित में करप्शन पर मोदी प्रहार को सराहना भी मिल रही है, भ्रष्टाचार में डूबे लोगों को ईडी. आई.टी. अपने गिरफ्त में ले रही है इससे साफ जाहिर है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। दुबई में बैठे शुभम सोनी ने जिस प्रकार का वीडियों वायरल किया है, और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को लपेटे में लेकर पांच सौ आठ करोड़ देन का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है, इससे भी शिक्षित वर्ग, युवा वर्ग का बिदकना स्वाभविक हैं।
’’छत्तीसगढ़ की चर्चित सीट बिलासपुर न्यायधानी का मिजाज बदला-बदला नज़र आता हैं। सीटींग एम.एल.एल शैलेष पाण्डे से खार खाये दिग्गज कांगे्रसियों की नाराजगी का खामियाजा, कार्यकर्ताओं का अकाल और ओव्हर कान्फीडेन्स से सराबोर शैलेष पाण्डे के सामने जिस प्रकार आत्मविश्वास से अमर अग्रवाल की घोषणा नये नगर निगम की अरपा पार वासीयों का एकतरफा समर्थन भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की ओर बढ़़ता दिख रहा हैं।

’’शहर वासियों ने महसूस किया कि जिस आशा और विश्वास से कांप्रेस के शैलेष पाण्डे को 2018 में जीता कर सत्ता सौंपी थी, उसका कोई लाभ बिलासपुर को नहीं मिला पांच साल सिर्फ किचकिच में निकल गया। कांप्रेसी दिग्गज शैलेष पाण्डे को बाहरी बताकर कन्नी काटते रहे और एक समय तो ऐसा भी आया जब शैलेष पाण्डे को कांग्रेस पार्टी बिलासपुर कमेटी द्वारा निस्कासित करने फरमान जारी हुआ था पी.पी.सी. के नाम। इन सब बातों से शहर की जनता वाकिफकार है और पुनः ऐसाी गलती दोहराने भूल नहीं करने लाम बंद दिखते हैं।
’’बिलासपुर का व्यापारी वर्ग, युवावर्ग और महिलाओं के साथ अनेक स्वयं सेवी संस्थाए, संगठन का रूझान शनै-शनै भाजपा की ओर बढ़ता जा रहा हैं।
’’दूसरी ओर कांग्रसे के एक पूर्व नेता विक्की विजय आहूजा निर्दलीय को जिस प्रकार समर्थन मिल रहा वह भी कांग्रेस के लिए खतरे की घन्टी हैं, आम-आमदी पार्टी की उज्जवला करारे भी जिस प्रकार कांगे्रस-भाजपा को कोस रही है उससे वोटो का धु्रवीकरण होना स्वाभाविक हैं, और इससे कांग्रेसी वोट बिखरेंगे। जिसका सीधा लाभ बीजेपी को जायेगा।
’’बिलासपुर विधानसभा चुनाव की विसात में जिस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी की घेरे बन्दी चल रही है उसमें साफ जाहिर है कि परिणाम चैंकाने वाला होगा।
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)