- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 [भिलाई नगर] :भाजपा सरकार बनने पर हर विवाहित महिला को ‘ महतारी वंदन योजना ‘ के तहत हर वर्ष मिलेगा रु. 12 हजार की आर्थिक सहायता – प्रेमप्रकाश पाण्डेय
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 [भिलाई नगर] :भाजपा सरकार बनने पर हर विवाहित महिला को ‘ महतारी वंदन योजना ‘ के तहत हर वर्ष मिलेगा रु. 12 हजार की आर्थिक सहायता – प्रेमप्रकाश पाण्डेय

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भाजपा का ‘ भिलाई बचाओ कमल खिलाओ ‘ के अभियान के तहत प्रेमप्रकाश पाण्डेय सेक्टर – 5 और सेक्टर – 2 पहुंचे.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा-
भाजपा सरकार बनने पर प्रत्येक विवाहित महिला को सालाना 12 हजार रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. भिलाई में कानून व्यवस्था एक बार फिर बहाल होगी.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा-
आप सभी के समर्थन से बनने वाली भाजपा सरकार में एक बार फिर एजुकेशन हब भिलाई धुर्व तारे की तरह अपनी चमक बिखेरगा.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सेक्टर – 2 तालाब पहुंचकर वहां ‘ छठ पर्व ‘ की तैयारियों को भी देखा.उन्होंने भक्तों की सुविधा के लिए वहां आवश्यक व्यवस्था बनाने एवं सफाई व्यवस्था के संबंध में निगम के अधिकाररियों से चर्चा की.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय खुर्सिपार के वार्ड-49 में भी जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा की सरकार बनाने को कहा.

🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)