- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 [पाटन]: भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कुम्हारी के वार्ड – 15,14,10,08,07 में जनसंपर्क कर, भाजपा की सरकार बनाने की अपील की…
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 [पाटन]: भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कुम्हारी के वार्ड – 15,14,10,08,07 में जनसंपर्क कर, भाजपा की सरकार बनाने की अपील की…

कुम्हारी [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी नगर में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने विभिन्न वार्डो पर दस्तक देते हुए वार्ड क्रमांक 15, 14, 8, 7 एवं 10 का दौरा किया । विजय बघेल ने भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर वह धरातल पर कार्य करती दिखाई देगी उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस ने हमारे घोषणा पत्र की नकल तो की है लेकिन अक्ल से नही हमने 3100 रुपए का समर्थन मूल्य 21 क्विंटल में देने का वादा किया है इसका मतलब हम अभी भी उनसे 1100 रुपए किसानों को अधिक ही देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही प्रत्येक महिलाओं को साल के 12000 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं करती जो कहते हैं पूर्ण करते हैं.
▪️ डबल इंजन की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश का तीव्र विकास होगा – विजय बघेल

विजय बघेल ने कहा कि – प्रदेश में भाजपा सरकार और केंद्र सरकार मिलकर प्रदेश का तेज विकास करेंगे । सभा में महिलाओं की भारी उपस्थिति ने भाजपाइयों के उत्साह में वृद्धि कर दी मातृशक्ति को नमन करते हुए प्रत्याशी ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है । दिनभर भाजपा की रैली नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर प्रचार करती रही जिसमे हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)