- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 [पाटन] : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वास और विकास की गारंटी है : भाजपा जो कहती, वह करती है : झूठे वायदे नहीं करती – विजय बघेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 [पाटन] : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वास और विकास की गारंटी है : भाजपा जो कहती, वह करती है : झूठे वायदे नहीं करती – विजय बघेल
2 years ago
149
0

पाटन [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने जनसंपर्क तेज करते हुए बुधवार को कसही, पंदेर,गुजरा, मटिया, खम्हारिया, डांगनिया, भनसुली, तेलीगुंडरा, खर्रा, बर बसपुर, बोरिद, पाटन ग्रामों का दौरा किया.
विजय बघेल ने कहा –
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वास और विकास की गारंटी है. भाजपा जो कहती है, वह करती है. झूठे वायदे नहीं करती. पिछले 5 सालों में प्रदेश की हालात बिगड़ी है. इस बार ‘ पाटन ‘ में विकास का कमल खिलाना है.
विजय बघेल ने कहा-
‘ पाटन ‘ की जनता साफ नियत और सही विकास को ही चुनेगी. ‘ पाटन ‘ के जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है.
भाजपा सरकार महिलाओं और बहनों को अब सम्मान व सशक्त बनायेगी. महिलाओं के खाते में सीधे 1000 हजार महीना याने 12 हजार सलाना देगी. जिससे महिलाएं सशक्त बनेंगी. गैस सिलेंडर 500 रु. में मिलेगा.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)