- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023[भिलाईनगर] : भिलाई शहर फिर से एक बार खुशहाल होगा, ये प्रेमप्रकाश पाण्डेय की गारंटी है. खोई हुई पहचान वापस दिलाएंगे -प्रेमप्रकाश पाण्डेय
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023[भिलाईनगर] : भिलाई शहर फिर से एक बार खुशहाल होगा, ये प्रेमप्रकाश पाण्डेय की गारंटी है. खोई हुई पहचान वापस दिलाएंगे -प्रेमप्रकाश पाण्डेय

भिलाईनगर[छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : ‘ भिलाई बचाओ कमल खिलाओ ‘ के तहत प्रेमप्रकाश पाण्डेय विगत दिनों टाउनशिप और खुर्सिपार के कई वार्डो का दौरा करते हुए लोगों को बताया –
भाजपा सरकार बनते ही भिलाई के खुले मैदानों के ओपन बार मुक्त होंगे. सबको उनका हक मिलेगा और शहर एक बार फिर से खुशहाल होगा, ये प्रेमप्रकाश की गारंटी है.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा –
कांग्रेस केवल झूठ फैलाने का काम करती है, वे लोगों से आज भी यही झूठ कह रही है कि घर – घर पानी उसने पहुंचाया. लेकिन पूरा भिलाई जानता है कि भाजपा सरकार में हम शिवनाथ से भिलाई तक पानी लाए. कांग्रेस ने केवल गली – गली शराब पहुंचाई है और अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं. पिछले 5 वर्षों की भिलाई की बदहाली देखने के बाद अब भिलाई ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को बदलना है और भिलाई में भी भाजपा को जिताना है.
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी है कि हम छत्तीसगढ़ को फिर से संवारेंगे.

🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)