- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग : दीपावली मिलन
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग : दीपावली मिलन

दुर्ग [शमशीर शिवानी] : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग ने विगत दिनों दीपावली मिलन समारोह का आयोजन भिलाई के होटल अमित पार्क में किया गया.
वरिष्ठ पत्रकार शमशीर शिवानी का जन्मदिन भी इस अवसर पर मनाया गया.
समारोह के मुख्यअतिथि ‘ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ‘ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी थे.
अध्यक्षता ‘ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ‘ दुर्ग संभाग के अध्यक्ष छगन साहू ने की.
इस अवसर पर ‘ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ‘ दुर्ग जिला के अध्यक्ष राफेल थॉमस ,बालोद जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव ,बेमेतरा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, बेमेतरा जिला महासचिव ए आर तिवारी ,दुर्ग जिला महासचिव दिनेश पुरवार उपस्थित थे.

स्वागत भाषण वरिष्ठ पत्रकार ललित साहू ने दिया.
अरविंद अवस्थी ने कहा –
पत्रकारों की एकता व संगठन की मजबूती के लिए इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे संगठन की सक्रियता से पत्रकारों को आत्मबल मिलता है पत्रकारों में संगठन के प्रति विश्वास और उम्मीद बढ़ती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा किए गए प्रदेश भर के पत्रकारों के लिए पत्रकार हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बेमेतरा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, बालोद जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव, दुर्ग जिला अध्यक्ष राफेल थॉमस और जिला महासचिव दिनेश पुरवार ने भी अपने विचार और अनुभव को साझा किए.
पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम में गायक कलाकार टी. विशाल और संदीप को गायिकी के लिए सम्मानित किया गया.
संचालन दुर्ग संभाग के अध्यक्ष छ्गन साहू और आभार व्यक्त दुर्ग जिला महासचिव दिनेश पुरवार ने किया.
पत्रकार उपस्थित हुए –ललित साहू ,शमशेर खान, डॉक्टर पीलेश्वर साहू, शमशीर सिवानी, हरप्रीत भाटिया, हेमलता निषाद ,लोकेश साहू ,आशीष तिवारी, वीणा दुबे, सोनम साहू ,खेमचंद देवांगन ,अश्विनी जांगड़े ,ऐश्वर्या, राजा स्वर्णकार, शैलेंद्र कुमार निर्मलकर ,मुकेश ताम्रकार ,निकेत ताम्रकार ,अभिषेक शावल, हर्ष सोनी ,कल्याणी साहू उमेश बंजारे हेमंत उम्र कृष्णकांत साहू ,सुनील पांडे, भूपेंद्र सिंह ,पवन साहु, हेमलता निषाद,योगेंद्र साहू,सुधीर सोनी,सोनल साहु, घनश्याम.
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)