- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा ‘ परमेश्वरी महोत्सव ‘ 14 फरवरी को : ‘ आवरण ‘ का प्रकाशन : सम्मान और परिचय सम्मेलन
भिलाई : देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा ‘ परमेश्वरी महोत्सव ‘ 14 फरवरी को : ‘ आवरण ‘ का प्रकाशन : सम्मान और परिचय सम्मेलन

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के पदाधिकारियों की बैठक 13 दिसंबर को सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी के दिन देवांगन समाज की “ईष्ट देवी माता परमेश्वरी की पूजा” एवं “भव्य परमेश्वरी महोत्सव” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की।
आगामी परमेश्वरी महोत्सव के अवसर पर ईष्ट देवी माता परमेश्वरी की शोभा यात्रा निकालने, शादी योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित करने, समाज की प्रतिभाओं, दानदाताओं, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं आदि को सम्मानित करने संबंधी अनेक निर्णय लिए गए। इस अवसर पर समाज की स्मारिका “आवरण” का 27वां अंक भी प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें प्रकाशनार्थ देवांगन समाज के रचनाकारों से समाजोपयोगी लेख, कविताएं आदि रचनाएं आमंत्रित किए गए हैं। महोत्सव में देवांगन समाज के कलाकारों द्वारा जसगीत एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक के साथ साथ देवांगन समाज के “कपल बीसी ग्रुप” एवं “यंगर सिस्टर बीसी ग्रुप” का बीसी भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर ताश के पत्तों पर आधारित पहले गेम में शकुंतला बांकुरे प्रथम, प्रभा देवांगन द्वितीय, हेमलता नेतराम देवांगन तृतीय तथा दूसरे गेम में प्रभा देवांगन प्रथम, हेमलता विष्णु देवांगन द्वितीय, भगवती देवांगन तृतीय स्थान पर विजेता रहे। इन सभी को पुरस्कृत भी किया गया। समिति के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से “परमेश्वरी महोत्सव” को सफल बनाने हेतु अभी से जुट जाने की अपील की है। बैठक में मंदिर प्रभारी राजू देवांगन द्वारा आय व्यय प्रस्तुत किया गया। बैठक में देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के सचिव विनोद देवांगन, उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन, रेशमलाल लाल देवांगन, श्रीमती कल्पना देवांगन, सहसचिव जितेन्द्र बांकुरे, होमलाल देवांगन, श्रीमती भगवती देवांगन, दुर्ग जिला देवांगन समाज के कोषाध्यक्ष एवं समाज कल्याण विभाग प्रभारी राजेन्द्र लिमजे, झनक देवांगन, खेल विभाग प्रभारी हेमकैलाश देवांगन, वैवाहिकी प्रभारी श्रवण देवांगन, भवन प्रभारी सत्यपाल देवांगन, मंदिर प्रभारी राजू देवांगन, हरिशंकर देवांगन, रामकुमार देवांगन, दयाराम देवांगन, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुमन देवांगन, सचिव जयश्री देवांगन, कोषाध्यक्ष शकुंतला बांकुरे, लक्ष्मी देवांगन, कामना देवांगन, कल्पना देवांगन, कविता देवांगन, दमयंती देवांगन, अरूणा देवांगन, हेमलता देवांगन, मीनाक्षी देवांगन, प्रभा देवांगन, शकुनदेवी, विनीता देवांगन, काजल देवांगन, तनुजा देवांगन, विद्या देवांगन, आशाकिरण देवांगन, योग्यता देवांगन आदि सहित समिति के अनेक सदस्य गण उपस्थित थे। सचिव विनोद देवांगन ने आभार प्रदर्शन किया।

ये जानकारी ‘ देवांगन जन कल्याण समिति ‘ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने दी.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)