- Home
- Chhattisgarh
- ‘ साकेत साहित्य परिषद् ‘ का 24वां वार्षिक समारोह 24 दिसम्बर को राजनांदगांव के सुरगी में : कार्यक्रम तीन सत्रों में होगा : वैचारिक गोष्ठी : सम्मान समारोह और कवि गोष्ठी
‘ साकेत साहित्य परिषद् ‘ का 24वां वार्षिक समारोह 24 दिसम्बर को राजनांदगांव के सुरगी में : कार्यक्रम तीन सत्रों में होगा : वैचारिक गोष्ठी : सम्मान समारोह और कवि गोष्ठी
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ :
साकेत साहित्य परिषद
सुरगी का 24 वां वार्षिक सम्मान समारोह, वैचारिक गोष्ठी एवं कवि गोष्ठी का आयोजन 24 दिसंबर रविवार को 11 बजे अटल समरसता भवन सुरगी में आयोजित किया गया है. कार्यक्रम तीन सत्र में रखा गया है.
▪️ प्रथम सत्र –
प्रथम सत्र में वैचारिक गोष्ठी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य में उलटबासी और लोक साहित्य में व्यंग्य की परंपरा पर वक्तागण विचार व्यक्त करेंगे. प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, मड़ई, देशबंधु रायपुर के संपादक डा. सुधा वर्मा होगी एवं अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंग्यकार विनोद साव करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यंग्यकार राजशेखर चौबे , महेन्द्र ठाकुर व्यंग्यकार, आत्माराम कोशा अमात्य अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति राजनांदगांव उपस्थित रहेंगे. आधार वक्तव्य वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर सिंह साहू देंगे. स्वागत भाषण साकेत के अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर एवं सत्र का संचालन महेंद्र कुमार बघेल करेंगे.
▪️ द्वितीय सत्र –
इस सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. इस सत्र के मुख्य अतिथि जितेन्द्र मुदलियार संयुक्त महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी होंगे एवं अध्यक्षता अंगेश्वर देशमुख सदस्य,जिला पंचायत राजनांदगांव करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित चंद्राकर उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत राजनांदगांव, आनंद साहू सरपंच सुरगी,पीतांबर कतलाम सदस्य, जनपद पंचायत राजनांदगांव, लीलाधर साहू उपाध्यक्ष,जिला भाजपा राजनांदगांव , रोहित चंद्राकर मंडल अध्यक्ष,भाजपा राजनांदगांव, श्रीमती मधु सुकृत साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य , तुकज साहू संयुक्त महामंत्री,जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव उपस्थित रहेंगे. साकेत साहित्य सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुधा वर्मा रायपुर, राज कुमार चौधरी रौना व्यंग्यकार, गजलकार टेड़ेसरा को ओर साकेत लोक कला सम्मान से जसगीतकार एवं लोक गायक दयालू राम साहू कुम्हालोरी को सम्मानित किया जाएगा. इस सत्र का संचालन ओमप्रकाश साहू अंकुर करेंगे.
▪️ तृतीय सत्र –
तृतीय सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसका संचालन वीरेन्द्र तिवारी वीरू, पवन यादव पहुना एवं संतू राम गंजीर करेंगे.
‘ साकेत साहित्य परिषद ‘ के अध्यक्ष लखनलाल साहू ‘ लहर ‘ और सचिव कुलेश्वर दास साहू ने साहित्यिक इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है.

सादर आमंत्रण 🙏🏻🙏🏻🌹🌷
ये जानकारी ओमप्रकाश साहू ‘ अंकुर ‘ ने ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ को दी.
🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)