- Home
- Chhattisgarh
- कविता आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव
कविता आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव
▪️
वह स्वेटर
– दीप्ति श्रीवास्तव
[ भिलाई, जिला- दुर्ग, छत्तीसगढ़ ]
वह स्वेटर
यादों के गलियारे में पहुंचता स्वेटर
ठंड से दो-चार हाथ करता स्वेटर
मां की ममता की गर्माहट लाता स्वेटर
कुछ नसीहतें याद करता स्वेटर
फंदों में गुथे प्यार का अहसास कराता स्वेटर
मेरी मां के हाथ का बुना स्वेटर
संस्कारों के फंदों डालती
अपनी इच्छाओं के फंदे घटाती बढ़ाती मां
जीवन की डिजाइन को रसमय बनाती
रंग-बिरंगी ऊनी धागों से बच्चों के लिए ख्वाबों का स्वेटर बुनती मां
अति प्रिय था वह
मेरी मां के हाथ का बुना स्वेटर
घर की आधार होती मां
घर के सदस्यों को गुनती और बुनती मां
कभी प्यार तो कभी क्रोध के फंदों को घटाती बढ़ाती मां
ज़र्रे ज़र्रे पर नसीहतों का ताना-बाना बुनती मां
उस पर जीवन की पाठशाला की डिजाइन उकेरती मां
भावनाओं से बने घर
का राज बताता
मेरी मां के हाथ का बुना स्वेटर
सर्दी में जब पहन स्वेटर
ठंड का डर भगाता
हर सलाई पर बुना होता
अनुशासन का पाठ
जज्बातों से पगा होता वह स्वेटर
प्यारे अहसासों को समेटा
मां के हाथ का बुना प्यारा स्वेटर
आज एक के बदले होते चार स्वेटर
मशीन से बने मशीनी अहसासों के स्वेटर
को परास्त
करता मां के हाथ का बुना स्वेटर
• संपर्क
• 94062 41497
🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)