- Home
- Chhattisgarh
- खेल आसपास : फेडरेशन कप राष्ट्रीय लिफ्टिंग प्रतियोगिता 27-29 दिसम्बर इंदौर में : टीम में चयन…. देखें
खेल आसपास : फेडरेशन कप राष्ट्रीय लिफ्टिंग प्रतियोगिता 27-29 दिसम्बर इंदौर में : टीम में चयन…. देखें
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : फेडरेशन कप राष्ट्रीय पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता दिनांक 27 से 29 दिसम्बर 2023, इंदौर (मध्यप्रदेश) में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग टीम में निम्नलिखित प्रतिभागियों का चयन किया गया है 👉 श्री जे भागवत राव (66 किग्रा. वर्ग, दुर्ग जिला) , श्रीनू राव (105 किग्रा. वर्ग, दुर्ग ज़िला), श्री मयंक सोनी (120 किग्रा. वर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र), श्री आसिफ़ अली ख़ान (+120 किग्रा. वर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र), तथा निर्णायक के रूप में श्री नश्क़र टंडन (राष्ट्रीय निर्णायक कैटेगिरी 1, दुर्ग ज़िला) श्री कृष्णा साहू (अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कैटेगिरी 1, भिलाई इस्पात संयंत्र) एवं श्री जयदीप साहू (राष्ट्रीय निर्णायक कैटेगिरी 2, दुर्ग ज़िला)।
इस प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन दिनांक 5 से 11 मई 2024 तक हांगकांग में होने वाली एशियन पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भारतीय टीम में किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ टीम में चयनित उक्त चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनेकों बार पदक जीत कर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरान्वित किए हैं ।
ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलेगा साथ ही बेस्ट परफ़ॉर्मेंस के आधार पर राज्य संघ की अनुशंसा पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौक़ा मिलेगा ।
इंदौर में आयोजित उक्त फेडरेशन कप राष्ट्रीय पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) के डोप टेस्ट से गुजरना होगा, जिसके आधार पर ही खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित होंगे ।
यह प्रतियोगिता पॉवर लिफ़्टिंग इंडिया द्वारा मध्यप्रदेश पॉवर लिफ़्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है ।
यह जानकारी छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ के महासचिव श्री कृष्णा साहू (विक्रम, गुंडाधुर, वीर हनुमान सिंह एवॉर्डी) द्वारा दिया गया.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)