- Home
- Chhattisgarh
- हिंदी साहित्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ बाल साहित्यकार बलदाऊ राम साहू की छ: कृतियों का लोकार्पण : बाल चित्रकार कु. स्पृहा वैष्णव का सम्मान
हिंदी साहित्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ बाल साहित्यकार बलदाऊ राम साहू की छ: कृतियों का लोकार्पण : बाल चित्रकार कु. स्पृहा वैष्णव का सम्मान

दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : हिंदी साहित्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ बाल साहित्यकार बलदाऊ राम साहू की छः कृतियों के लोकार्पण नाच रही है मछली रानी (हिंदी बाल कविताएँ), रतिहा पहागे, चिरई सही उड़े पतंग (छत्तीसगढ़ी बाल कविताएँ), लाखन लोटा लाखन थारी (लोक कथाएँ), उड़ान (हिंदी बाल कहानियाँ), चिंकी के सपना (छत्तीसगढ़ी बाल कहानी) का लोकार्पण वृंदावन हाल रायपुर में हुआ।
बलदाऊ राम वर्षों से छत्तीसगढ़ी और हिंदी में निरंतर बाल साहित्य का सृजन कर रहे हैं। विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता की उड़ीसा के भाषाविद डॉ महेंद्र मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉक्टर रामनारायण पटेल, बेमेतरा के वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र सिंह वर्मा और रायपुर के नवगीतकार डाॅ माणिक विश्वकर्मा नवरंग उपस्थित थे।

इस अवसर पर कोंडागांव से आई बाल चित्रकार कु. स्पृहा वैष्णव कक्षा छटवीं, श्रीमती लतिका वैष्णव और खेम वैष्णव का सम्मान किया गया। कु. स्पृहा ने बलदाऊ राम साहू के छत्तीसगढ़ी बाल कविता संग्रह मेचका राजा मछरी रानी में अपनी नन्ही हाथों से चित्रकारी है।
समारोह के बाद प्रख्यात भाषाविद और खुद एक सशक्त रचनाकार डॉक्टर चितरंजन कर ने बलदाऊ राम जी की कुछ लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी ग़ज़लों का मधुर गायन किया ।
कार्यक्रम में अमरीका में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खुशबू फैलाने वाली मीनल मिश्र एवं छत्तीसगढ़ जगदलपुर से दयाशंकर गंजीर, धमतरी से डाॅ रचना मिश्र, रविन्द्र मिश्र डाॅ सुरेश देशमुख, अंबिकापुर से अर्चना पाठक, महासमुंद से अशोक शर्मा, बंधुराजेश्वर खरे, रायपुर से के.पी.सक्सेना, वीर अजीत शर्मा, रामेश्वर शर्मा, राजेश जैन ‘राही’ गायक संतोष, प्रो सुरेश साहू, सुखदेव राम साहू, दुर्ग से राजेन्द्र सोनबोइर, प्रो. निशा साहू पुना राम साहू, शिवबालक दास साहू, बालोद से सी. आर. साहू शंकर सिह राठौर, कोड़ागाँव से खेम वैष्णव के अतिरिक्त विभिन्न शहरों से वरिष्ठ रचनाकार उपस्थित थे.

संचालन दिनेश गौतम ने किया.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)