- Home
- Chhattisgarh
- अयोध्या से आए पवित्र मंत्र पूजित अक्षत कलश विराजे गणेश मंदिर में…
अयोध्या से आए पवित्र मंत्र पूजित अक्षत कलश विराजे गणेश मंदिर में…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : हर हिंदू और सनातन धर्म मानने वाले के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक व गर्व का दिन होगा, क्योंकि इस दिन अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हम सभी के आराध्य भगवान राम विराजमान होंगे. इस स्वर्णिम, गौरवमयी व ऐतिहासिक पल का साक्षी हर हिंदू बने, इसके लिए अयोध्या में मंत्रपूजित अक्षत का वितरण पूरे देश में हर हिंदुओं के घरों में किया जा रहा है.
प्रत्येक कलश में 5 किलो पीले चावल के अक्षत को भरा गया है। इसी के साथ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित पत्रक भी दिया गया है, जिसमें राम भक्तों से अपील की गई है कि वे 22 जनवरी 2024 को अयोध्या न आकर अपने पड़ोस के मंदिरों में आनंदोत्सव के तौर पर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को मनाएं। मंदिर में इकट्ठा होकर 22 जनवरी को 11 से 1 बजे तक भजन पूजन कीर्तन हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड का पाठ करें। साथ ही शाम अपने घर में दीप जलाकर प्रभु राम लला के मंदिर में स्थापित होने की खुशी मनाएं।

इसी उपलक्ष्य में आज राधिका नगर के गणेश मंदिर में अयोध्या से आए अक्षत कलश को ससम्मान नगर भ्रमण कराते हुए भव्यता से लाया गया इस दौरान भक्तों की भीड़ दर्शनार्थ हेतु उमड पड़ी एवं सभी राम भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं कलश की स्थापना गणेश मंदिर राधिका नगर में पंडित जी के द्वारा पूजा अर्चना के साथ की गई है !
शहर के श्रद्धालुओं राम भक्तों से अनुरोध है कि वह कलश दर्शन के लिए गणेश मंदिर प्रांगण में आज से लेकर 22 तारीख के पहले कभी भी आ सकते हैं हम आपको बता दें 1 जनवरी से अक्षत का वितरण हिंदू भाई बहनों के घरों में किया जाना है जो 22 तारीख तक जारी रहेगा.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)