- Home
- Chhattisgarh
- ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी कवि सम्मेलन में बांग्ला – हिंदी के कवि गोविंद पाल ने शिरकत की…
ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी कवि सम्मेलन में बांग्ला – हिंदी के कवि गोविंद पाल ने शिरकत की…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : पश्चिम बंगाल कोलकाता से पूर्व 26 दिसंबर को मिदनापुर के अंतर्गत बालीसाई से प्रकाशित होने वाली अनलाईन पत्रिका श्रेयसी के तत्वावधान में नववर्ष आगमन के पूर्व संध्या पर गुगल मीट अनलाईन अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी रचनाकारों ने इस कवि सम्मेलन में सिरकत् किया। कवि सम्मेलन की शुभारंभ बरौदा के इन्द्रानी नाग जी के सुमधुर गीतों से किया गया। बांग्ला देश मीरपुर से राणा जमाल ने अंग्रेजी और बांग्ला में अपनी रचना का पाठ किये। इसके अलावा उत्तर अमेरिका से चन्द्रा मिश्र जी अंग्रेजी और उड़िया में बहुत ही बेहतरीन और सारगर्भित कविता सुनाई। छत्तीसगढ़ से हिंदी और बांग्ला के सुप्रसिद्ध कवि गोविंद पाल ने हिंदी और बांग्ला में अपनी कविता सुनाते हुए सबको मंत्र मुग्ध किये। सबंग कालेज की प्रोफेसर डॉ गगन चन्द्र दे संस्कृत भाषा में कविता पाठ किये। पुरी के स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा कवियत्री श्रिया ने अंग्रेजी में अपनी स्वरचित कविता सुनाई। कोलकाता से देवकुमार, विजय कुमार मुखर्जी, पुतुल माइति, अश्विनी वैष्णव, स्वपन कुमार पाहाड़ी, इन रचनाकारों ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया.

कवि सम्मेलन का संचालन ‘ श्रेयसी पत्रिका ‘ के संपादक बरुण कुमार दास ने किया.
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)