- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड में मिली राहत, जानें पूरी बात
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड में मिली राहत, जानें पूरी बात

छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. हवा की दिशा बदलने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. बीते दो दिनों में रात का पारा बढ़ा है. जिससे ठंड थोड़ी कम हुई है. वही दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ है. अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. दरअसल प्रदेश तापमान धीरे- धीरे बढ़ रहा है. जिससे ठंड कुछ कमजोर पड़ गई है.
दिन में तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान कहीं सामान्य है, तो कहीं सामान्य से अधिक है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. तापमान में मामूली वृद्धि संभव है. पिछले 2 दिनों से ठंड कम ही है. पिछली रात प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
न्यूनतम तापमान रायपुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. बीते कल यानी बुधवार को मौसम साफ था. सुबह से शाम तक धूप खिली रही जिसकी वजह से नमी 77-58 प्रतिशत तक थी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)