- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार सचिन पायलट का 9 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरा, न्याय यात्रा को लेकर ले सकते हैं बैठक
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार सचिन पायलट का 9 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरा, न्याय यात्रा को लेकर ले सकते हैं बैठक
2 years ago
233
0
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट 9 जनवरी को दौरे पर आ सकते हैं। सचिन पायलट का यह प्रभारी के रूप में पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वो यहां कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की पूरी जानकारी लेंगे। गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी पायलट से मुलाकात की ।
दरअसल, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले सचिन को छत्तीसगढ़ का जिम्मा दिया है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। प्रदेश के नेताओं के साथ होने वाली बैठक में इन विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)