- Home
- Chhattisgarh
- बैठक : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसि एशन ने मुख्य महाप्रबंधक संदीप माथुर से मुलाकात कर अपनी बात रखी.
बैठक : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसि एशन ने मुख्य महाप्रबंधक संदीप माथुर से मुलाकात कर अपनी बात रखी.

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन पंजीयन क्रमांक 6976 के महासचिव श्री विजय कुमार ने जानकारी दी कि एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं माननीय श्री संदीप माथुर जी मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक के बीच विशेष बैठक संपन्न हुई.

संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बड़े ही गंभीरता के साथ एवं जोर देते हुए हमारे मान्यता प्राप्त एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक आयोजित करने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारी एवं अधिकारियों के हितार्थ कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करने में आ रही दिक्कतों का निराकरण करने, कार्य स्थलों में हमारे कर्मचारी एवं अधिकारियों की सुरक्षा पर ध्यान देने एवं एसोसिएशन को प्रदत्त डॉ अंबेडकर भवन सेक्टर 6 से संबंधित मुद्दों को जल्द से जल्द हर करने की मांग प्रबंधन के समक्ष रखें। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारी एवं अधिकारियों के हितार्थ इन तमाम मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक माननीय श्री संदीप माथुर ने अति शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिए.
इस बैठक में प्रबंधन की ओर से श्री जे एन ठाकुर महाप्रबंधक कार्मिक आई आर एवं सी एल सी, श्री विकास चंद्रा, उप महाप्रबंधक कार्मिक आईआर, सीएलसी एवं एस सी, श्री रोहित हरित वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक आईआर, सी एल सी एवं लाइजन ऑफिसर, श्री आर के महाराणा वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक मुख्य महाप्रबंधक सचिवालय, तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष श्री कुमार भारद्वाज एवं श्री वेद प्रकाश सूर्यवंशी, संगठन सचिव श्री परमेश्वर लाल, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार खेलवार, जोनल सचिव श्री कुंज लाल ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य श्री जितेंद्र कुमार भारती उपस्थित थे.
ये जानकारी ‘ भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसियेशन ‘ के महासचिव विजय कुमार ने ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के प्रतिनिधि को दी.
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)