- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के रुख से बदला मौसम, दो दिनों में चार डिग्री तक गिरा तापमान
छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के रुख से बदला मौसम, दो दिनों में चार डिग्री तक गिरा तापमान

छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। वहीं आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश में आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आई है। हालांकि नमी हवाओं की वजह से ठंड लग रही थी।
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दो दिनों में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में तापमान बढने की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी।
वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म इलाका दंतेवाड़ा रहा और सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है।
राजधानी रायपुर में सुबह के समय कोहरा रहा। इसके बाद मौसम साफ मौसम रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डगरी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)