- Home
- Chhattisgarh
- जाति प्रमाण पत्र को लेकर आरोप- प्रत्यारोप : मामला भिलाई के दो पार्षद का भोजराज सिन्हा या भोजराज आसटकर ❓ और इंजीनियर सलमान आमने- सामने ❗
जाति प्रमाण पत्र को लेकर आरोप- प्रत्यारोप : मामला भिलाई के दो पार्षद का भोजराज सिन्हा या भोजराज आसटकर ❓ और इंजीनियर सलमान आमने- सामने ❗

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़ प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रतिनिधि] : भिलाई नगर निगम के वार्ड-35 के पार्षद इंजीनियर सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को अपने उपर नगर पालिक निगम के भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा को भोजराज आसटकर बताते हुए कहा-
पत्रकारवार्ता में इंजीनियर सलमान ने उनकी जाति को फर्जी बताया. मेरी जाति कुंजड़ा [राइन] है, जो छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग में आता है. मेरे सभी डाक्युमेंट में दाखिल खारिज स्थानांतरण प्रमाण पत्र में भी मेरी जाति कुंजड़ा [राइन] ही अंकित है. मेरे पिता और चाचा की शिक्षा भिलाई में ही हुई.
इंजीनियर सलमान ने कहा-
मैं हर तरह की जांच में सहयोग करने को तैयार हूँ. असल में वे राजनीति कर रहे हैं. भोजराज सिन्हा [आसटकर] खुद अपनी जाति प्रमाण पत्र कलार जाति का बनवाया है, जबकि वह मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी के मूल निवासी हैं और वह खुद अपने आप को भोजराज सिन्हा बताते हैं. उनके सारे दस्तावेज में उनका नाम भोजराज आसटकर लिखा हुआ है.

👉 पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए इंजीनियर सलमान…
इंजीनियर सलमान ने अपनी जाति के प्रमाण पत्र स्वरूप दाखिलखारिज स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ पार्षद भोजराज सिन्हा [आसटकर] के विरुद्ध उसके जाति व अलग-अलग सरनेम से संबंधित प्रमाण पत्रों को पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया.
▪️
भोजराज सिन्हा ने कहा-

मेरी जाति की जांच करवा ली जाए. यदि कुछ गलत हुआ तो मैं मानहानि का मुकदमा दायर करूँगा. अगर जाति को लेकर किसी तरह की आशंका है तो जिला क्लेक्टर, भिलाई नगर निगम आयुक्त को शिकायत करें. हकीकत सभी को पता चल जायेगा. मेरी जाति सही है, संबंधित दस्तावेज मेरे पास मौजूद हैं. पार्षद सलमान की जाति को लेकर शिकायत पूरे दस्तावेज के साथ किए गए हैं.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)