- Home
- Chhattisgarh
- बीएसपी संयंत्र खबर : भिलाई इस्पात मजदूर संघ की कर्मचारी मुद्दों पर डायरेक्टर इंचार्ज से मुलाकात…
बीएसपी संयंत्र खबर : भिलाई इस्पात मजदूर संघ की कर्मचारी मुद्दों पर डायरेक्टर इंचार्ज से मुलाकात…

▪️
22 जनवरी को भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अवकाश देने की मांग.
▪️
कर्मचारियों को दिया जाय ‘ सिम ‘
▪️
कंडम एवं डेमेज मकानों में रह रहे लीजधारियों को अन्य मकानों पर शिफ्ट करने की मांग.
▪️
डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा- लीज धारकों को दूसरे जगह शिफ्ट करने की पॉलिसी बन चुकी है.
▪️
टाउनशिप में दोनों टाइम पानी सप्लाई की मांग.
▪️
नई प्रमोशन पॉलिसी पर चर्चा.

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : ‘ बीएमएस’ का प्रतिनिधिमंडल कर्मचारी मुद्दो को लेकर डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दासगुप्ता से मिलकर चर्चा किए बैठक में श्रीकांत रामाराजू भी शामिल थे,जिनमें लगातार संयंत्र में होती दुर्घटनाओं पर बात किया जिस पर उन्होंने गंभीरता से कार्य करने कहा कर्मचारी विषयों पर संयंत्र में लगातार उत्पादन एवं उत्पादकता में लगातार वृद्धि होने पर इसी के अनुपात में इंसेंटिव में वृद्धि करने सभी कर्मचारियों को बी एस पी सिम उपलब्ध कराने की मांग की जिस पर उन्होंने जल्द निर्णय लेने की बात कही कर्मचारियों को बेहतर आवास दिलाने के उद्देश्य से यूनियन ने पुराने तोड़े गए मकान की जगह पर नए मकान बनाने की मांग की जिस पर सकारात्मक जवाब देते हुए बिल्डिंग में रह रहे लीज धारकों को दूसरे जगह शिफ्ट करने की पॉलिसी बन चुकी है इस पर जल्द कार्यवाही कर नया मकान बनाने पर शीघ्र कार्य करने की बात कही टाउनशिप में दोनों वक्त गर्मी में पानी सप्लाई की मांग यूनियन ने रखी और नई प्रमोशन पॉलिसी में कुछ आवश्यक सुधार पर कमेटी से चर्चा कर जल्दी समाधान निकालने हेतु कहा ठेका श्रमिकों को उनके वेतन संबंधी शिकायत करने पर ठेकेदार द्वारा कार्य से हटाये जाने के विषय पर कार्यवाही करने हेतु कहा यूनियन ने ठेका श्रमिकों के लिए दुर्घटना में मुआवजे की मांग कि जिस पर 10 लाख का बीमा शीघ्र लागू होने की जानकारी दिए यूनियन ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संयंत्र में अवकाश की मांग की गई.
बैठक में उपस्थित हुए –
भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह, महामंत्री चन्ना केशवलू, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा और हरिशंकर चतुर्वेदी.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)