- Home
- Chhattisgarh
- ‘विश्व ब्राह्मण फेडरेशन’ ने राजधानी रायपुर में किया भव्य चाणक्य स्मृति समारोह : डॉ. महेशचंद्र शर्मा का हुआ व्याख़्यान और सम्मान
‘विश्व ब्राह्मण फेडरेशन’ ने राजधानी रायपुर में किया भव्य चाणक्य स्मृति समारोह : डॉ. महेशचंद्र शर्मा का हुआ व्याख़्यान और सम्मान
रायपुर[छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन छत्तीसगढ़ और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्त्वावधान में आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का भव्य आयोजन विगत दिनों राज्य की राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में किया गया। विप्र विधायकों के सम्मान, विद्वानों के व्याख्यानों के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी के भी रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में सबने सक्रिय भागीदारी निभाई। अतिथियों द्वारा देवी सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष पं.अरविन्द ओझा एवं महिला शाखा अध्यक्षा नमिता शर्मा ने मंच पर अतिथियों का स्वागत किया। वर्ष भर की गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।

[ डॉ.महेशचंद्र शर्मा का सम्मान ]
प्रान्तीय महासचिव पं.अजय अवस्थी ने आयोजन की पृष्ठभूमि और ब्राह्मण समाज की वर्तमान भूमिका पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि एवं रायपुर उत्तर विधायक पं.पुरन्दर मिश्र ने कहा कि उनकी जीत भगवान् जगन्नाथ की कृपा, विप्र जनों का सहयोग और जनता का आशीर्वाद है।धरसींवा विधायक पं.अनुज शर्मा ने कहा कि एक अभिनेता को जनसेवक के रूप में अपेक्षा से अधिक जनता का प्यार मिला। विशेषज्ञ वक्ता के रूप में देश-विदेश की साहित्यिक – सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े इस्पात नगरी भिलाई के शिक्षाविद् आचार्य डॉ महेशचन्द्र शर्मा ने आचार्य चाणक्य के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रेरक वक्तव्य दिया। डॉ.शर्मा ने उनके राष्ट्रप्रेम, सादा जीवन उच्च विचार, जैसे के साथ जैसा व्यवहार और चरित्रवान् , धार्मिक और देशप्रेमी शासक सम्बन्धित विचारों को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि और आयोजकों ने शाॅल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर आचार्य डॉ महेशचन्द्र शर्मा को सम्मानित किया। अन्य वक्ताओं और अतिथियों का भी सम्मान किया गया। हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के पूर्व संचालक एवं वरिष्ठ पत्रकार पं. शशांक शर्मा ने चाणक्य के जीवन और नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हें विप्र समाज की एकता कि महान् प्रेरक बताया।वीर बालक ओम् उपाध्याय, उल्लेखनीय सेवा हेतु शिक्षक प. गिरीश शर्मा, हनुमान चालीसा गायिका बालिका शीतल देवांगन और पाॅंच महिला मानस मण्डलियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पं.वीरेन्द्र पाण्डेय, भाजपा नेता प.सुभाष पाण्डेय, ब्राह्मण फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.गुणनिधि मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव पं.सुरेश मिश्र, सम्भागीय अध्यक्ष पं. नितिन झा, प्रादेशिक सलाहकार पं.रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष पं.ओम्प्रकाश मिश्र, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्षा बबीता मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, युवा सचिव पं.रामवृत्त तिवारी, प्रान्तीय सचिव पं.शैलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पं.राघवेन्द्र पाठक, कर्मचारी नेता पं.सनत शर्मा एवं बैंक यूनियन नेता पं.देवेन्द्र पाण्डेय आदि समेत विभिन्न ब्राह्मण वर्गों और शाखा – प्रशाखाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह को सफल बनाया।


▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)