- Home
- Chhattisgarh
- 75 वां गणतंत्र दिवस : जिला बालोद के गुंडरदेही के ग्राम- रजौली में : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के मुख्यअतिथि में ध्वजारोहण किया गया…
75 वां गणतंत्र दिवस : जिला बालोद के गुंडरदेही के ग्राम- रजौली में : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के मुख्यअतिथि में ध्वजारोहण किया गया…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन की महासचिव विजय कुमार ने जानकारी दी कि बी एस पी, एस सी /एस टी एम्प एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला बालोद के गुंडरदेही स्थित ग्राम रजौली के माध्यमिक शाला में उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत के संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हमारा देश अपना 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है इसके पीछे हमारे प्रथम कानून मंत्री डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का अथक परिश्रम रहा है। उन्होंने भारत को एकता अखंडता और विकास की ओर ले जाने वाले संविधान की रचना की और हम सबको पढ़ने लिखने अपने विकास करने का अधिकार दिए। उनके संविधान की बदौलत आज हम सब भारतीय अपने-अपने अधिकार हक और कर्तव्यों की और अग्रसर हैं देश को आगे बढ़ा रहे हैं। आज हमारे देश की महिलाएं, बेटियां ग्राम पंचायत से लेकर भारत की संसद, राष्ट्रपति और सेना तक में अपनी अहम जिम्मेदारी कंधे से कंधा मिलाकर पूरा कर रही हैं यह भारतीय संविधान की ही देन है.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग न्यायालय के वरिष्ठ सम्माननीय अधिवक्ता हीरा सिंह साहू जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ही दिन रात मेहनत कर देश का सबसे बड़ा संविधान लिखा जो विश्व का सबसे बड़ा संविधान और सफल संविधान है । आज उनके संविधान के बदौलत ही हम सब यहां पर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमारे बच्चों को अपने देश के संविधान के बारे में जानकारी होना चाहिए।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के महासचिव विजय कुमार ने कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर 2 साल 11 महीने 18 दिन की अथक परिश्रम से भारतीय संविधान को बनाया और यह संविधान 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ तब से हमारा भारत गणराज्य बना। इस भारतीय संविधान के बदौलत थी भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाता है। इस संविधान की खूबियां के कारण ही हर भारतीय अपना उत्तरोत्तर विकास कर रहा है.
अधिवक्ता हीरा सिंह साहू एवं संगठन के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार ने अपने पिता श्री के पुण्य स्मृति में ग्राम रजौली के पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के सभी 200 बच्चों को कंपास बॉक्स भेंट कर उन्हें बेहतर पढ़ाई कर बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.

संगठन की ओर से शिक्षिका सीमा शर्मा को पाठशाला के लिए भारत के संविधान के उद्देशिका एवं भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट किया गया.
75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच ओम प्रकाश नेताम, उप सरपंच हेमशंकर, गांव के पटेल भीषम सिंह साहू माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक राजकुमार बारले, शिक्षिका श्रीमती सीमा शर्मा, ओम प्रकाश साहू, श्रीमती ललिता बघमार, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक यशवंत साहू, श्रीमती नीरा खुटेल एवं पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष मिलन साहू एवं राम आश्रय निषाद तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम को आकर्षक मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक बनाए रखने में स्कूल के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत तारीफे काबिल रहा.
संचालन स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सीमा शर्मा ने की.

🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)