- Home
- Chhattisgarh
- श्री राम कथा – रस अमृत वर्षा चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्रचार्यजी द्वारा एवं 1008 श्री श्री हनुमत महायज्ञ 15-24 फरवरी को भिलाई के जयंती स्टेडियम में….
श्री राम कथा – रस अमृत वर्षा चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्रचार्यजी द्वारा एवं 1008 श्री श्री हनुमत महायज्ञ 15-24 फरवरी को भिलाई के जयंती स्टेडियम में….

भिलाई [भिलाई निवास प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : 500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात श्रीराम मंदिर के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्री चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर पद्मविभूषण, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम भद्राचार्यजी महाराज 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उद्घाटन में सम्मिलित होने के पश्चात प्रभु श्रीराम के ननिहाल कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ में पधार रहे हैं.
प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली के अनन्य भक्त दुर्ग सांसद विजय बघेल, जिन्होंने प्रभु श्रीहनुमान जी की प्रेरणा से 28 जनवरी 2023 को 21000 हनुमत भक्तों के द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का विशाल एवं भव्य आयोजन अपने मार्गदर्शन में ‘ जयंती स्टेडियम ‘ भिलाई में सम्पन्न करवाया था. इस आयोजन को ‘ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ‘ में दर्ज किया गया.
पत्रकारवार्ता में संयोजक एवं सह संरक्षक विजय बघेल ने 1008 श्री श्री हनुमत महायज्ञ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा-


14 फरवरी 2024 को दिव्य कलश यात्रा दोपहर 2 बजे से सेक्टर – 5 गणेश मंदिर से,सनातन नारीशक्ति अर्थात माताओं बहिनों द्वारा आरंभ होकर यज्ञ स्थल एवं रामकथा मंच पर शोभा यात्रा के रूप में निकलेगी.
कलश उठाने की शास्त्रीय विधि-
छोटे आकार का मिट्टी का कलश को धोकर उसे पीले एवं लाल रंग से सुसज्जित कर उसमें अपना नाम अंकित करें. कलश में शुद्ध गंगाजल मिश्रित जल भरें एवं उसमें 5 लोंग फूल समेत, एक पूजा की सुपारी, एक हल्दी की गाँठ एवं एक रुपए का सिक्का डाल 13 फरवरी 2024 को घर पर ही बजरंगबली का ध्यान करते हुए, अपनी मनोकामना मन में लाते हुए, उस कलश के उपर आम पत्ता एवं 251 सें. मी. लाल कपड़े में एक नारियल बांधकर कलश में मौली धागे से बांध कर रखें.
14 फरवरी 2024 बसंत पंचमी के दिन दोपहर 2 बजे कलश यात्रा में उसी कलश को लेकर पीली साड़ी, ब्लाउज या पीले रंग के चूड़ीदार कुर्ता चुन्नी पहनकर कलश यात्रा में सम्मिलित हों. यज्ञ स्थल पर उस घट को स्थापित करें. 23 फरवरी पूर्णाहूति के पश्चात अपने नाम के उस घट स्वरूप बजरंगबली के प्रसाद को घर लेकर जाएं एवं उस के जल से घर को हर मुसीबत से रक्षा करने की भावना के साथ पूरे घर में छिड़काव करें. शेष जल, नारियल एवं कलश बहते हुए जल में विसर्जित कर दें. हल्दी सुपारी की गाँठ, लौग को सुखाकर सिक्के के साथ छोटे से लाल कपड़े में बांधकर, रुपए – पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें.
यज्ञ में भाग लेने वाले के लिए सहयोग राशि 9 दिन रु. 21000 और 1 दिन के लिए रु. 3100 है.
▪️ कार्यक्रम-
[ 14-23 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन ]
14 फरवरी : काशी के विद्वान आचार्यों के द्वारा सनातन शास्त्रोंक्त विधिविधान से श्री सिद्धिप्रदाता गणेश व हनुमत पूजन : दिव्य कलश यात्रा : दिव्य कलश यात्रा में शामिल होना चाहें तो कार्यालय में 10 फरवरी तक अपना नाम लिखवाएं.
15-23 फरवरी प्रतिदिन –
1008 कुंडीय श्री श्री हनुमत महायज्ञ 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
श्रीराम कथा प्रतिदिन 2.30 से संध्या 6.30 बजे तक –
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय बघेल और ‘ माता कौशल्या मानस प्रचार प्रचारिणी सभा ‘ के अध्यक्ष ठा. मनीष सिंह गौर ने कहा कि-
इस आयोजन का उद्देश्य मानव मात्र की भव पीड़ा के हरण- निवारण के साथ- साथ समाज और राष्ट्रचेतना का जागरण है. स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज वर्तमान में जन-जन एवं लोक मानस में रामकथा के माध्यम से सनातन चेतना की अलख जगा रहे हैं. वे मात्र 2 माह की आयु में ही प्रभु श्रीराम की कृपा से 22 से अधिक भाषाओं के विद्वान हैं. वे सर्वशास्त्र ज्ञाता एवं व्याख्याता के रूप में प्रसिद्ध हैं. अनगिनत शास्त्र व सभी वेद पुराण, श्रीमद्भगवतगीता, श्रीरामचरितमानस एवं अनेकों ग्रंथ पृष्ठ संख्या एवं श्लोक क्रमांक सहित कंठस्थ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान के दौरान 27 अक्तूबर 2023 को गुरुदेव रामभद्राचार्य महाराज द्वारा रचित पुस्तकों के विमोचन के अवसर पर बोले थे ‘ गुरुदेव के मस्तिष्क में पूरे विश्व के अनेक विश्वविद्यालय शोध कर रहे हैं.
▪️ श्री राम कथा – रस अमृत वर्षा एवं 1008 श्री श्री हनुमत महायज्ञ के आयोजक हैं –
माता कौशल्या मानस प्रचारिणी सभा भिलाई छत्तीसगढ़ और राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुआधाम शिवरी नारायण छत्तीसगढ़.
समिति के सदस्य हैं –
डॉ. अशोक हरिवंश प्रमुख संरक्षक, दुर्ग सांसद विजय बघेल संयोजक व सह संरक्षक, निलेश कुमार पाठक, सतीश चौबे मुख्य सलाहकार, नीरज सराठे सोनू भाई सह सचिव, पं. राजेश कुमार शुक्ला सचिव, डॉ. सुधाकर तिवारी, हेमंत गुप्ता, अजय तिवारी और ठा. मनीष सिंह गौर.
▪️ जानकारी के लिए इन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं –
•88271 92649
•75874 77235
•92447 88304
•74896 69418
•70008 30120
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)