- Home
- Chhattisgarh
- 75वां गणतंत्र दिवस : ‘ स्वयंसिद्दा ‘ ने आयोजित किया केवल विवाहित महिलाओं के लिए देश भक्ति व भजन गायन प्रतियोगिता…
75वां गणतंत्र दिवस : ‘ स्वयंसिद्दा ‘ ने आयोजित किया केवल विवाहित महिलाओं के लिए देश भक्ति व भजन गायन प्रतियोगिता…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वयंसिद्धा द्वारा आयोजित केवल विवाहित महिलाओं के लिए गायन प्रतियोगिता में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने देश भक्ति व भजन गाकर समा बांधा। उल्लेखनीय है कि स्वयंसिद्धा गत 20 वर्षों से घरेलू महिलाओं को निखार के उनकी प्रतिभा को मंच व सम्मान देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है जिससे वे मिडल एज क्राइसिस व डिप्रेशन से दूरी बना सके।



इसी कड़ी में स्वयंसिद्धा की स्वस्तिका इकाई द्वारा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूर्व जिला न्यायाधीश मैत्रेयी माथुर,रिसाली वार्ड 23 के पार्षद धर्मेंद्र भगत के साथ इकाई की सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिक प्रतिवेदन मंजू मिश्रा ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण स्वास्तिका समूह की प्रमुख रीता वैष्णव ने दिया।रूमा दे ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
दुर्ग के नेकी की पाठशाला के बच्चों ने बेहद सुंदर देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक जूली सेनगुप्ता एवं समीर अंसारी थे।
प्रतियोगिता के नतीजे इस प्रकार है
प्रथम पुरस्कार’ रंजना वर्मा, द्वितीय- सुदेशना वर्धन, तृतीय रितिका अरोड़ा एवं जूरी अवार्ड प्रथम- तारा माधवी पिल्लई, द्वितीय- भक्ति वैष्णो, तृतीय-अनीता चक्रवर्ती रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे चक्रधर सम्मान से सम्मानित भजन सम्राट प्रभंजय चतुर्वेदी , पी टी उल्लास कुमार एवं दीपेन हलदर ने सबको अपना आशीर्वाद प्रदान किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष 75 में गणतंत्र दिवस को माननीय प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति को समर्पित किया इसी कड़ी में हमने महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया। यह कार्यक्रम पूर्णतया निशुल्क था। कार्यक्रम में रिसाली क्षेत्र की महिला संस्थाओं की प्रमुख का सम्मान किया गया जिनमें ओजस महिला समिति की ललिता सिंह, संयुक्त महिला समिति की अनुजा अग्रवाल, श्रृंखला फाउंडेशन की ममता यादव उपस्थित थी। थर्ड जेंडर कम्युनिटी की अध्यक्ष कंचन सेंदरे एवं उनकी सहयोगी चांद यादव को भी सम्मानित किया गया। मौजूद सभी महिलाओं ने अब से समाज की सोच बदलते हुए
थर्ड जेंडर कम्युनिटी का साथ देने की बात प्रमुखता से रखी।जो समाज का हिस्सा है उनको समाज की मुख्य धारा में लाना भी हमारा उद्देश्य है।संगतकार कविन्द्र बर्मन,रतन,मनीष यादव,आर्ट डायरेक्टर अर्चना सेनगुप्ता, रंगोली के लिए वर्षा एवं शिल्पी शर्मा को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर महिला ई-रिक्शा चालक पूजा साहू का भी सम्मान किया गया।









कार्यक्रम में विशेष सहयोग
संरक्षक डॉ. रजनी नेल्सन,नीलिमा शुक्ला, डॉ.पूर्णिमा लाल,आरती तिवारी,संदीप चक्रवर्ती,वैशालिनी संतोष, ममता बिस्वाल नीरा
लखेरा, कोमल घोष आदि का रहा।कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन गीता चौधरी ने किया।
विशेष –
इस अवसर पर स्वयंसिद्धI समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर बच्चों की भाषाओं में सुधार के लिए ओटीटी प्लेटफार्म पर लगाम कसने की मांग की है। महिलाओं के प्रति असभ्य और अभद्र भाषा के सार्वजनिक प्रयोग पर कानून बनाने की आग्रह के साथ यह चिट्ठी 100 महिलाओं के हस्ताक्षर के साथ पीएम ऑफिस ईमेल किया गया।


🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)